एक्सप्लोरर

वाह ये डॉग लवर... MCD वाले पकड़कर ले जा रहे थे कुत्ते, शख्स ने खोल दी वैन की कुंडी; वीडियो वायरल

खुद को डॉग लवर बताने वाला शख्स कुत्तों को छुड़ाने के मिशन पर उतर आता है. लेकिन इस तरह की हरकतें गैर जिम्मेदाराना है और विभाग की कार्रवाई में अड़ंगा लगाती हैं.

कैसा हो कि सड़क पर एक वैन खड़ी हो और उसमें मासूम कुत्ते बैठे हों जिन्हें वैक्सीनेशन के लिए शेल्टर ले जाया जा रहा हो. माहौल बिल्कुल नॉर्मल हो, लेकिन तभी फिल्मी अंदाज में बाइक से एक शख्स एंट्री मारे और ऐसा कारनामा कर जाए कि देखने वाले दंग रह जाएं. जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खुद को डॉग लवर बताने वाला शख्स कुत्तों को छुड़ाने के मिशन पर उतर आता है. लेकिन इस तरह की हरकतें गैर जिम्मेदाराना है और विभाग की कार्रवाई में अड़ंगा लगाती हैं. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं.

डॉग वैन का गेट खोलकर भाग गया कथित डॉग लवर!

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही डॉग वैन सड़क किनारे खड़ी थी, तभी बाइक से आया शख्स फटाफट उतरता है और बड़ी चालाकी से वैन की कुंडी बाहर से खोल देता है. कुंडी खुलते ही अंदर बैठे कुत्तों में से एक फुर्ती से बाहर कूद जाता है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. हैरानी की बात ये है कि शख्स कुंडी खोलने के बाद बिना रुके तुरंत बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं.

कुछ कह रहे हैं कि ये शख्स सच्चा एनिमल लवर है जिसने मासूम जानवर को आजाद किया, तो वहीं दूसरे लोग इसे लापरवाही बताते हुए कह रहे हैं कि वैक्सीनेशन जानवरों के लिए जरूरी है, ऐसे में ये हरकत खतरनाक भी साबित हो सकती है. कुल मिलाकर, ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है और लोग अब इसे "डॉग वैन वाली कहानी" नाम देकर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

भड़क गए यूजर्स, बोले इसका भी वैक्सीनेशन जरूरी

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे लोगों का भी वैक्सीनेशन जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा...ये लोग खुद को डॉग लवर कहते हैं लेकिन ये पूरी इंसानियत के लिए खतरा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसे पकड़कर जेल भेज देना चाहिए. MCD किसी कुत्ते के साथ गलत नहीं करती है तो फिर ये हरकत क्यों?

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
दबे पांव आई मौत, नदी किनारे से भैंसे को पानी में खींच ले गया दरिंदा
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकीं विदेशी की हसीनाएं, न्यूयॉर्क में सजी महफिल
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स
रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget