एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान के बॉक्सर ने लगाई PAK की लंका, वायरल हो रहा वीडियो

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉक्सर के बीच जंग. बॉक्सिंग का मैदान सजा SA गार्डन में जो कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत जिला शेखपुरा में पड़ता है. इस फाइट को अब सोशल मीडिया पर जमकर हवा दी जा रही है.

Trending Video: पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों एक दूसरे से अक्सर खफा ही रहते हैं, और मौका मिलते ही एक दूसरे पर चढ़ बैठते हैं. सैन्य ताकत की बात की जाए तो पाकिस्तान के सामने अफगानिस्तान कुछ भी नहीं है. ऐसे में सरहद पर तो अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ ज्यादा कुछ खास कर नहीं सकता, इसलिए अफगानिस्तान के फाइटर हमजा हैदरी ने फाइटिंग रिंग में को ही जंग का मैदान बना दिया और बरसा दिए पाकिस्तान के अहमद वराइच पर लात और घूंसे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ऐसा कूटा कि भुलाए नहीं भूलेगा

तारीख 5 मार्च 2023, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉक्सर के बीच जंग. बॉक्सिंग का मैदान सजा SA गार्डन में जो कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कालाशाह काकू जिला शेखपुरा में पड़ता है. इस फाइट को अब सोशल मीडिया पर जमकर हवा दी जा रही है. दरअसल, रिंग के अंदर फाइट करने के कुछ अहकाम होते हैं जिन्हें फॉलो करना होता है, लेकिन रिंग में जैसे ही अपगानिस्तान और पाकिस्तान के जाबांज पहुंचे वैसे ही अफगानिस्तान के बॉक्सर को मानों भूत सा सवार हो गया और उसने आव देखा न ताव, पाकिस्तान के अहमद वराइच को कूटना शुरु कर दिया.

देखें वीडियो

पाकिस्तानी खिलाड़ी को पता ही नहीं चला कि क्या हुआ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान के माने हुए बॉक्सर हमजा हैदरी रिंग में आकर अहमद वराइच पर बुरी तरह से टूट पड़ते हैं, और सिर्फ 13 सेकंड में पाकिस्तान के अहमद वराइच को चित कर देते हैं. इस दौरान वो अहमद के मुंह पर अनगिनत घूंसे बरसाते हैं और उनके चेहरे पर जमकर तमाचे रसीद करते हैं, मानों किसी जन्म की दुश्मनी बची हो जिसका हिसाब पूरा करने का मौका अब मिला हो. फाइटिंग रिंग में हमजा बिना किसी देरी के अहमद वराइच पर ऐसे लपके कि फिर छुड़ाए नहीं छूटे. इस दौरान रेफरी को आकर बीच बचाव करना पड़ा, वरना हमजा पूरे पूरे मूड में थे.

1 साल पुराना है वीडियो, अब हो रहा वायरल

यह इंटरनेशनल फाइटिंग टूर्नामेंट का पहला सीजन था जिसमें अफगानिस्तान ने घर में घुसकर पाकिस्तान की लंका लगाई. इसके बाद हमजा हैदरी अपनी जीत की खुशी में इस तरह मग्न हुए कि अपने देश का झंडा उठाकर भावनाएं व्यक्त करने लगे. उन्हें एहतराम से सराहा गया और उनकी जीत का इनाम भी दिया गया. हालांकि वीडियो एक साल पुराना है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूजर्स ने ऐसे लिए मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स पाकिस्तान के मजे लेने से भी नहीं चूक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वाह क्या कुटाई की है. एक और यूजर ने लिखा.... यार हर कोई पाकिस्तान से तपा हुआ बैठा है क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लगता है सरहद का बदला यहां लेने आया है.

यह भी पढ़ें: बिना ड्राइवर चलने लगा ट्रक तो लड़की ने हिम्मत दिखाकर ऐसे लगाया हैंड ब्रेक, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget