एक्सप्लोरर

Video: कार का बोनट खोला तो सोता हुआ दिखा अजगर, वीडियो देख सूख जाएगा दम

Ajmer Viral Video: राजस्थान के अजमेर में कार के बोनट से 7 फीट लंबा अजगर निकला. गाड़ी स्टार्ट करते समय अजीब आवाज सुनकर मालिक ने बोनट खोला तो सांप दिखा. देखिए वायरल वीडियो.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार के बोनट के अंदर अचानक एक बड़ा अजगर निकल आया. यह वाकया तब हुआ जब कार मालिक ने गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन अजीब सी आवाज सुनकर उसने बोनट खोला. जैसे ही बोनट खोला गया, वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए क्योंकि अंदर से लगभग 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.

आधे घंटे के बाद अजगर को बाहर निकाला सुरक्षित

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को बुलाया गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से अजगर को बाहर निकाला. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया. पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि किस तरह अजगर कार के अंदर से बाहर निकाला गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में अजगर दिखाई दिया हो. बरसात के मौसम में सांप और अजगर अकसर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इंसानी बस्तियों में घुस आते हैं. इस बार अजगर कार के बोनट में घुस गया और वहां फंस गया. गनीमत रही कि समय रहते उसे देख लिया गया, वरना किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था.

इलाके में दहशत का माहौल

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. सांप या अजगर को खुद से पकड़ने की कोशिश खतरनाक साबित हो सकती है.

इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- Video: छोटी गलती, बड़ा खतरा! कार और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, उछल कर दूर जा गिरे युवक, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget