एक्सप्लोरर

100 साल से भी ज्यादा पुरानी चाय की दुकान! ग्राहक खुद बनाकर पीते हैं चाय, अजीब है पीछे की वजह

Viral Video: व्लॉगर महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो 100 साल पुराने चाय के स्टॉल पर चाय पीती दिखाई दे रही है. यह दुकान पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में है.

Trending Video: चाय एक ऐसा नाम है जिसे सुनने भर से ही लोगों की दिनभर की थकान उतर जाती है. पूरे दिन चाहे मजदूरी की हो या फिर एसी रूम में बैठ कर मीटिंग की हो, हर किसी को चाय चाहिए होती है. ऐसे में चाय के शौकीन आज से ही दुनिया में नहीं है. सोशल मीडिया पर एक 100 साल पुरानी चाय की दुकान का वीडियो खासा वायरल हो रहा है जिसमें दुकान के बारे में अजीबो गरीब बातें बताई गई हैं. कहा गया कि दुकान 100 साल से ज्यादा पुरानी है और इस पर कोई दुकानदार भी मौजूद नहीं है फिर भी यह दुकान खूब चलती है. जी हां, आइए आपको वीडियो की ओर लिए चलते हैं.

100 साल पुरानी दुकान, ग्राहक खुद बनाकर पीते हैं चाय

दरअसल, एक व्लॉगर महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो 100 साल पुराने चाय के स्टॉल पर चाय पीती दिखाई दे रही है. यह दुकान पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में है. खास बात तो ये है कि यह टी स्टॉल चतरा काली बाबू श्मशान के बिल्कुल सामने है. यह टी-स्टॉल 100 साल से भी ज्यादा पुराना है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aradhana Chatterjee (@storiesbyaradhana)

सुबह दुकानदार आता है और टी-स्टॉल ओपन कर चला जाता है. इसके बाद कस्टमर आते हैं, चाय बनाते हैं और टी-स्टॉल के बाहर बैठकर पीते हैं. सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि सभी कस्टमर गल्ले में चाय के पैसे भी डालकर जाते हैं. जिससे पूरे पश्चिम बंगाल में श्रीरामपुर के लोगों की ईमानदारी की मिसाल पेश की जाती है.

यह भी पढ़ें: जापान के स्कूलों मे ऐसे दिया जाता है मिड-डे मील! देखिए भारत से कितना अलग है, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

इस चाय की दुकान के बारे में जानकर हर कोई हैरान हैं. अब तक इस शानदार वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या आप मुझे लोकेशन दे सकती हैं, मुझे यहां जाना है. एक और यूजर ने लिखा....पश्चिम बंगाल में कई सारी शानदार कहानियां है जानने को. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....क्या बात है, शानदार मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: तीन फुट का घर, कीमत ढाई करोड़! क्रेज ऐसा कि चंद दिनों में बिक गया ये मुजस्सिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Post: महिला ने 10 मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, CEO ने भेजा ऐसा मैसेज कि हो गया वायरल
महिला ने 10 मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, CEO ने भेजा ऐसा मैसेज कि हो गया वायरल
बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू, 7200 वोल्ट के करंट से हुई मौत; देखें वीडियो
बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू, 7200 वोल्ट के करंट से हुई मौत; देखें वीडियो
Video: खेत में घुसे भालू का वीडियो बना रहा था शख्स, हो गया हमला
खेत में घुसे भालू का वीडियो बना रहा था शख्स, हो गया हमला
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget