एक्सप्लोरर
अभिषेक की पत्नी होने का किया था दावा, अब बन सकती हैं 'बिग बॉस 11' का हिस्सा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 31 Aug 2017 11:12 AM (IST)
1/5

बता दें कि अभिषेक की शादी के 10 साल बाद ये मॉडल एक बार फिर खबरों में आ गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता शो को और भी ज्यादा एंटरटेननिंग बनाने के लिए विवादित चेहरों को शो का हिस्सा बनना चाहते हैं. इसलिए जाह्नवी कपूर शो के निर्माताओं के लिए राइट च्वाइस हो सकती हैं क्योंकि अभिषेक की शादी में अपने कलाई की नस काटकर खूब विवादों में रहीं थीं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि मॉडल जाह्नवी कपूर, एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दस’ में बैकग्राउंड डांसर थीं.
2/5

इतना ही नहीं जाह्नवी ने अभिषेक बच्चन की शादी से एक दिन पहले बच्चन परिवार के बंगले ‘प्रतिक्षा’ के सामने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी.
3/5

जाह्नवी कपूर उस समय चर्चा में आईं जब साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के वक्त की उन्होंने अभिषेक की पत्नी होने का दावा किया. जाह्नवी अपने इस दावे की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं.
4/5

टीवी का मशहूर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है. शो के निर्मातओं ने टीआरपी बढ़ाने के लिए कई विवादित चेहरों को इस सीजन के लिए अप्रोच किया है. बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की शादी में सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल जाह्नवी कपूर का नाम भी इस सीजन के सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनने के लिए चर्चा में हैं.
5/5

जाह्नवी कपूर के अलावा कई कलाकारों नीति टेलर, निया शर्मा जैसे मशहूर कलाकारों के नाम ‘बिग बॉस 11’ में कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आए हैं, हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. इस सीजन में भी पिछले सीजन की तरह सेलिब्रिटीज और कॉमनर्स (आम आदमी) बिग बॉस के घर का हिस्सा होंगे.
Published at : 31 Aug 2017 11:12 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
टेलीविजन
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
टेलीविजन
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
टेलीविजन
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें



















