एक्सप्लोरर

Telegram Features : इन 5 फीचर्स के मामले में WhatsApp को देता है Telegram टक्कर

Telegram Features : टेलीग्राम भी अब यूजर्स को कई कमाल के फीचर्स दे रहा है. इनमें से कई लोगों के काम आ रहे हैं. हम आपको बताएंगे टेलीग्राम के ऐसे ही 5 फीचर्स के बारे में जो आपको वॉट्सऐप पर नहीं मिलेंगे.

Telegram Features : बेशक मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप (WhatsApp) नंबर-1 ऐप है और वह यूजर्स को लगातार नए-नए फीचर्स दे रहा है, लेकिन इसके बाद भी टेलीग्राम (Telegram) उसे चुनौती दे रहा है. टेलीग्राम के यूजरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच टेलीग्राम भी अब लोगों को कई कमाल के फीचर्स दे रहा है. इनमें से कई फीचर लोगों के काफी काम आ रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे टेलीग्राम के ऐसे ही 5 फीचर्स के बारे में जो आपको वॉट्सऐप पर नहीं मिलेंगे.

1. मैसेज शेड्यूल करने का ऑप्शन

टेलीग्राम में मिलने वाला यह कमाल का फीचर आपको वॉट्सऐप पर नहीं मिलेगा. इस फीचर के तहत मैसेज को शेड्यूल किया जा सकता है. मान लीजिए आप किसी को 2 दिन बाद कोई मैसेज या फाइल भेजना चाहते हैं, तो टेलीग्राम आपको यह ऑप्शन देता है. आप तारीख और समय तय करके मैसेज को शेड्यूल कर दीजिए. तय समय पर जिसे मैसेज भेजना है उसके पास मैसेज चला जाएगा. आप इस मैसेज को शेड्यूल करने के बाद में भी एडिट कर सकते हैं.

2. लाइव ऑडियो फीचर

इस ऐप में आपको क्लबहाउस जैसा वॉयस बेस्ड ऐप फीचर मिलता है. इसमें आप अपने साथियों के साथ वॉयस चैट्स कर सकते हैं. आप किसी ग्रुप या चैनल पर किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं. आपको वॉट्सऐप पर ये फीचर नहीं मिलेगा.

3. वीडियो स्क्रीन शेयरिंग

टेलीग्राम का यह फीचर इसे वॉट्सऐप से बेहतर बनाता है. इसके जरिए आप अपने डिवाइस की स्क्रीन को वीडियो कॉल के दौरान भी किसी से शेयर कर सकते हैं. इस सुविधा का फायदा ग्रुप वीडियो कॉल में भी मिलता है.

4. कैलेंडर व्यू

इसमें आप किसी स्पेशल डेट के मैसेज को आसानी से ढूंढ सकते हैं. यही नहीं आप मैसेज के अलावा भेजे गए मीडिया फाइल्स को भी फिल्टर कर के आसानी से ढूंढ़ सकते हैं. ये फीचर भी आपको वॉट्सऐप पर नहीं मिलेगा.

5. ग्रुप एडमिन कंट्रोल

टेलीग्राम में ग्रुप एडमिन को वॉट्सऐप से ज्यादा फीचर दिए गए हैं. इसमें एडमिन को प्रीव्यू ऑप्शन मिलता है. इससे वह यूजर्स को आसानी से कंट्रोल कर सकता है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब कोई यूजर इन्वाइट लिंक पर क्लिक करता है तो एडमिन अप्रूवल फीचर खुद ही ऑन हो जाता है. इसके बाद यूजर्स को एडमिन को रिक्वेस्ट भेजने का ऑप्शन मिलता है. एडमिन चाहे तो उस रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर सकता है या रिजेक्ट कर सकता है. ऐसा करने से पहले उसे रिक्वेस्ट भेजने वाले यूजर का प्रोफाइल फोटो, बायो और अन्य जानकारी देखने का विकल्प मिलता है.

ये भी पढ़ें

WhatsApp New Feature : कंप्यूटर पर WhatsApp यूज करना हुआ और आसान, कंपनी ने लॉन्च किया वॉट्सऐप विंडो ऐप, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Amazon Deal: ये हैं  5 स्टार रेटिंग वाले सबसे सेफ और एनर्जी एफिशियेंट गीजर, एमेजॉन पर ऑफर में मिल रहे हैं 8 हजार से भी कम में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget