एक्सप्लोरर

क्राइम होने से पहले ही लग जाएगा पता, AI के जरिए अपराध से लड़ने का सिस्टम बना रहा यह देश, ऐसे करेगा काम

यूके की सरकार ने एक ऐसा सिस्टम बनाने का ऐलान किया है, जो AI के जरिए क्राइम से लड़ेगा और कोई क्राइम होने से पहले ही उसका अंदाजा लगा सकेगा.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तेजी से जीवन के हर क्षेत्र में अपने पैर पसार रही है. मोबाइल से लेकर कंपनियों के ऑफिसेस तक, हर जगह AI का दबदबा देखने को मिल रहा है. अब यूके की सरकार ने एक ऐसा सिस्टम बनाने का ऐलान किया है, जो AI के जरिए क्राइम से लड़ेगा और कोई क्राइम होने से पहले ही उसका अंदाजा लगा सकेगा. आइए जानते हैं कि यह सिस्टम क्या होगा और कैसे काम करेगा.

इंग्लैंड और वेल्स को करेगा कवर

UK में सरकार ने AI-पावर्ड क्राइम प्रेडिक्शन सिस्टम तैयार करने की योजना बनाई है. यह एक डिटेल्ड, रियल टाइम और इंटरएक्टिव क्राइम मैप होगा, जो इंग्लैंड और वेल्स को कवर करेगा. अधिकारियों का कहना है कि यह सिस्टम यह बताने में सक्षम होगा कि कहां पर क्राइम हो सकता है. यह एडवांस्ड डेटा एनालिसिस और इंटरेक्टिव मैपिंग के जरिए अधिकारियों को वहां पहुंचने में मदद करेगा, जहां कोई छोटा-सा मुद्दा गंभीर मामला बन सकता है.

इसमें AI का क्या काम होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मैप पुलिस रिकॉर्ड, सोशल सर्विस और लोकल काउंसिल समेत अलग-अलग सोर्स से डेटा लेने के लिए AI पर निर्भर होगा. यह पुराने मामलों की लोकेशन, बार-बार अपराध करने वाले लोगों के बिहेवियर पैटर्न और दूसरे फैक्टर को ध्यान में रखते हुए पहले ही चेतावनी दे सकेगा कि कहां पर हमला, झगड़ा, चोरी या दूसरे असमाजिक कार्य हो सकते हैं.

अमेरिका में भी है ऐसा सिस्टम 

क्राइम रोकने के लिए AI की मदद लेना वाला UK पहला देश नहीं होगा. अमेरिका के लॉस एंजिल्स और शिकागो में भी ऐसे सिस्टम लॉन्च किए जा चुके हैं. हालांकि, यहां ये सिस्टम कामयाब नहीं हो सके और इन पर नस्लीय पक्षपात का भी आरोप लग चुका है. इसके चलते इन्हें कुछ समय बाद ही बंद कर दिया गया था. दूसरी तरफ नीदरलैंड के क्राइम एंटीसिपेशन सिस्टम को अच्छी सफलता मिली है और इसकी मदद से डकैती के मामलों में कमी आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget