एक्सप्लोरर

भूल गए हैं Yono SBI का यूजरनेम या पासवर्ड तो इस तरह करें रीसेट, बैंक बिलकुल नहीं जाना है

मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और गलती से एसबीआई योनो का यूजरनेम या पासवर्ड भूल चुके हैं तो जानिए कैसे आप इसे बिना बैंक जाए रीसेट कर सकते हैं.

इंटरनेट ने चीजें पहले से ज्यादा आसान और बेहतर बना दी हैं. पहले जिस काम को करने के लिए हमें घंटों का समय लगता था आज वह महज कुछ मिनट में पूरा हो जाता है. बैंकों का कामकाज भी आज आसान हो गया है. एक समय था जब हमे बैंक से जुड़े हर काम के लिए ब्रांच जाना पड़ता था लेकिन इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की वजह से आज घर बैठे बैंक के सभी काम आसानी से हो जाते हैं. आज हर एक बैंक का अपना डिजिटल मोबाइल ऐप्लिकेशन और वेबसाइट है.

बैंक से जुड़ी सभी सुविधाएं आज इन ऐप्स और वेबसाइट पर मौजूद है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी लोगों को मोबाइल बैंकिंग की सुविधा योनो एसबीआई के जरिए मुहैया कराता है. आज लोग घर बैठे बैंक का कोई भी काम जैसे बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट, लेनदेन की हिस्ट्री आदि देख सकते हैं. न सिर्फ बैंक के कामकाज बल्कि आप फ्लाइट टिकट बुकिंग, रेलवे, बिल का भुगतान आदि भो इनसे कर सकते हैं.

क्या है yono.sbi

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं तो आप yono.sbi के जरिए घर बैठे मोबाइल बैंकिंग का मजा उठा सकते हैं. योनो एसबीआई लॉग-इन करने के लिए बस आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड याद रखना होता है और आप किसी भी वक्त अपने बैंक से जुड़ सकते हैं. इसके अलावा आप वेबसाइट के माध्यम से भी बैंक से जुड़े कामकाज कर सकते हैं. मोबाइल ऐप्लिकेशन में सिक्योरिटी को और बेहतर बनाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिट का MPIN भी लागू किया है. ये लोगों को सिक्योरिटी और फास्ट काम करने में मदद करता है. लेकिन अगर आप किसी कारणवश अपना यूजरनेम और पासवर्ड yono.sbi का भूल गए हैं तो आप घर बैठे इसे रिसेट कर सकते हैं. यानी आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है और आप घर बैठे अपना यूजरनेम रीसेट और पासवर्ड बना सकते हैं. इसके लिए क्या प्रोसेस है वो जानिए. 

इस तरह करें यूजरनेम रीसेट

अगर आप अपना पासवर्ड या यूजरनेम भूल गए हैं तो इसे रीसेट करने के लिए सबसे पहले आपको onlinesbi.com पर जाना होगा.

- यहां आपको पर्सनल बैंकिंग ऑप्शन चुनना है और लॉग-इन पर जाना है. 
-अब यहां आपको फॉरगेट यूजर नेम या लॉग-इन पासवर्ड पर क्लिक करना है. फिर फॉरगेट माय यूजर नेम पर क्लिक करें और पूछी गई जानकारी जैसे अकाउंट सीआईएफ नंबर, कंट्री, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें.
- इसे सबमिट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें. जैसे ही आप ओटीपी डालेंगे तो आपको अपना यूजर नेम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा और यही जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी आ जाएगी.
 
पासवर्ड को इस तरह करें रीसेट

जिस तरह आप यूजरनेम को रिसेट कर सकते हैं ठीक उसी प्रकार पासवर्ड को भी रीसेट करने का तरीका यही है.

- इसके लिए आपको onlinesbi.com पर जाना है और यहां पर्सनल बैंकिंग के अंदर जाकर फॉरगेट माय लॉग-इन पासवर्ड पर क्लिक करना है.
- अब यहां अपना यूजरनेम, अकाउंट नंबर, कंट्री, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा भरना है.
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करने के बाद आप अपने पासवर्ड को रीसेट कर पाएंगे. 

MPIN भूल गए हैं तो ये काम करें

अगर आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड पता है लेकिन MPIN भूल गए हैं तो इसे भी आप रीसेट कर सकते हैं. हालांकि रीसेट करने से पहले आपको सेटिंग में जाकर एमपिन ऑप्शन को ऑफ करना होगा. 

- इसके लिए आप अपने योनो मोबाइल ऐप पर यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें. 
-अब यहां आपको क्विक लिंक का ऑप्शन दिखाई देगा और उस पर जाकर सर्विस रिक्वेस्ट के ऑप्शन को चुने.
- अब आपको इमरजेंसी का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें आपको 'मैनेज MPIN' ऑप्शन को चुनना है. यहां आप रिमूव MPIN पर क्लिक करें और अपना एसबीआई प्रोफाइल पासवर्ड दर्ज करें. ध्यान रखें, लॉग-इन पासवर्ड नहीं बल्कि प्रोफाइल पासवर्ड. 
-अब आपको रिमूव करने के लिए फिर से एकबार एक ऑप्शन मिलेगा जिसको हां करें और अपना MPIN हटा दें.

इसके बाद नया MPIN बनाने के लिए लॉग-इन ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको सेट MPIN का ऑप्शन दिखाई देगा. लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा. तभी आप नया MPIN सेट कर पाएंगे. कंफर्म करने के लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा जिसके बाद आपका MPIN जनरेट हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप में आ रहा एक कमाल का फीचर, अब डिलीट होने वाले मैसेज भी रहेंगे सेव, ये अधिकार सिर्फ इन्हें मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब
क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
Dell New Laptops Launch India: डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget