एक्सप्लोरर

न्यू Xiaomi TV से लेकर एयर प्यूरीफायर तक लॉन्च होगा ये सब, यहां देखें Smarter Living की लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi : शाओमी स्मार्टर लिविंग 2023 आज शुरू होने वाला है. कंपनी इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है, जिनकी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है. आइए डिटेल देखते हैं.

Xiaomi Smarter Living 2023 : शाओमी स्मार्टर लिविंग इवेंट 2023 ढेर सारे डिस्काउंट, ऑफर और न्यू गैजेट्स के साथ वापस आ चुका है. कंपनी आज इस इवेंट को शुरू करने वाली है. इवेंट की शुरआत के साथ कंपनी  नए IoT (इंटरनेट और थिंग्स) और घरेलू प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. इवेंट आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो जायेगा. स्मार्टर लिविंग 2023 में Xiaomi के उन प्रोडक्ट का भी खुलासा किया जायेगा, जो भारत में लॉन्च होंगे. अगर आप लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं तो ऑफिशियल Xiaomi YouTube चैनल पर देख सकेंगे. कंपनी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली है. 

हम जानते हैं पहले यूट्यूब चैनल पर जाना और फिर लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक सर्च करना झंझट भरा काम लगता है. आपकी सहूलियत के लिए हम यहां लिंक दे रहे हैं. आप इस लिंक पर क्लिक कर, आराम से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

">

इवेंट में क्या कुछ होगा लॉन्च?

Xiaomi स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4

लिस्ट में पहला नाम शाओमी स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 का है. इस प्रोडक्ट में 360 डिग्री प्यूरिफाई सिस्टम है. कहा जा रहा है कि एयर प्यूरीफायर बॉक्सी डिजाइन के साथ आ सकता है, जबकि ऑफिशियल वेबसाइट एक गोल मॉडल दिखा रही है. ग्राहक इस डिवाइस को शाओमी होम ऐप से मैनेज कर सकेंगे. Mi एयर प्यूरीफायर 3 को 2019 में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. Purifier 4 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है.

Xiaomi रोबोट वैक्यूम-Mop 2i 

सूची में दूसरा प्रोडक्ट शाओमी रोबोट वैक्यूम-एमओपी 2i है. शाओमी का दावा है कि शाओमी रोबोट वैक्यूम-एमओपी 2i में "एडवांस सेंसर" हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है. आमतौर पर, रोबोट वैक्युम LDS लेजर नेविगेशन का इस्तेमाल करते हैं और फर्श को साफ करने के लिए घर के चारों ओर पैटर्न बनाते हैं. लेटेस्ट मॉडल ऑटोमैटिक चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन तक खुद अपना रास्ता नेविगेट कर सकते हैं. आप  वॉयस कमांड के जरिए रूटीन भी सेट कर सकते हैं और रोबोट वैक्युम को कंट्रोल भी कर सकते हैं.

Xiaomi ग्रूमिंग किट

लिस्ट में अगला नाम Xiaomi ग्रूमिंग किट या इलेक्ट्रिक ट्रिमर है, जो मौजूदा Xiaomi ग्रूमिंग प्रोडक्ट के समान हो सकता है. हालांकि, कंपनी उत्पाद को बेहतर बना सकती है और बेहतर ग्रिप दे सकती है. नई Xiaomi ग्रूमिंग किट में अधिक अटैचमेंट हेड शामिल हो सकते हैं.

Xiaomi X Pro सीरीज में नया TV

इसके साथ ही, Xiaomi X Pro सीरीज के तहत नया टीवी भी लॉन्च किया जा रहा है. टीवी को बड़े स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है. Xiaomi स्लिम बेजल्स के साथ मेटल डिजाइन का वादा कर रहा है. टीवी में HDR10+ और डॉल्बी विजन के साथ 4K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है.
  
यह भी पढ़ें - छत या टेबल... कौन-सा पंखा बचाता है बिजली? इनमें से आपके लिए क्या सही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget