एक्सप्लोरर

Xiaomi HyperOS का इंतजार होगा खत्म, जानें भारत में कब और किन फोन्स में मिलेगा अपडेट

Xiaomi HyperOS: शाओमी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम हायपर ओएस अब जल्द ही भारत में भी आने वाला है. आइए हम आपको बताते हैं कि यह लेटेस्ट अपडेट कब और किन स्मार्टफोन में सबसे पहले मिलेगा.

Xiaomi HyperOS Update in India: अगर आप शाओमी का स्मार्टफोन यूज़ करते हैं, या आपने पहले कभी शाओमी कंपनी का स्मार्टफोन चलाया है, तो आपको पता होगा कि इस कंपनी के फोन MIUI ओएस पर चलते हैं. इसका मतलब है कि शाओमी के फोन को चलाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर का नाम MIUI है, लेकिन कंपनी इस ओएस को बदलने वाली है. कंपनी ने एक नया ओएस लॉन्च किया है, जिसका नाम Xiaomi HyperOS है. शाओमी ने अब इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट को भारत में भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है. आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

शाओमी ने भारत में HyperOS को लॉन्च किया था, और अब इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को फोन में रोलआउट करने के लिए भी तैयार है. कंपनी मार्च 2024 से ही अपने स्मार्टफोन में इस नए ओएस अपडेट को डालना शुरू कर देगी. मार्च में शाओमी कुल 7 स्मार्टफोन में इस अपडेट को रोलआउट करने वाली है.

इन फोन में मिलना शुरू हुआ HyperOS

  • Xiaomi 13 Pro
  • Xiaomi Pad 
  • Redmi 12
  • Redmi 12 5G
  • Redmi 12C
  • Redmi 11 Prime
  • Redmi Pad

मार्च 2024 में इन फोन को मिलेगा HyperOS

  • Xiaomi 12 Pro
  • Redmi Note 12 5G
  • Redmi Note 12 Pro 5G
  • Redmi Note 12 Pro+ 5G
  • Redmi Note 13 5G
  • Redmi Note 13 Pro 5G
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G

2024 के दूसरे क्वॉर्टर में इन फोन को मिलेगा HyperOS

  • Xiaomi 11 Ultra
  • Xiaomi 11T Pro
  • Mi 11X
  • Xiaomi 11i
  • Xiaomi 11i HyperCharge
  • Xiaomi 11 Lite
  • Mi 10
  • Xiaomi Pad 5
  • Redmi K50i
  • Redmi 13C
  • Redmi 13C 5G
  • Redmi 12
  • Redmi 11 Prime 5G
  • Redmi Note 11 series

HyperOS की खास बातें

HyperOS शाओमी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे कंपनी ने पांच पिलर्स पर बनाया है - सिस्टम लेवल ऑप्टिमाइज़ेशन, इंटरकनेक्टिविटी, एक्टिव इंटेलीजेंस, प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी, और ओपन प्लेटफॉर्म. हाइपरओएस शाओमी के स्व-विकसित वेला सिस्टम पर आधारित है. शाओमी ने एक बिल्कुल नया MiSans फॉन्ट पेश किया है, जो 600 से ज्यादा भाषाओं और 20 से ज्यादा लेखन प्रणालियों का समर्थन करता है. 

कंपनी ने इस नए ओएस की सुविधा आसानी से सभी यूज़र्स तक पहुंचाने के लिए एक नया कंट्रोल सेंटर भी बनाया है. कंपनी ने इसके लिए एक नया मीडिया प्लेयर विजेट टाइल भी पेश किया है. शाओमी ने सिस्टम आइकन को फिर से डिजाइन किया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget