एक्सप्लोरर

दुनिया युद्ध में उलझी रही, उधर चीन ने बना लिया ये खतरनाक तकनीकी हथियार, पड़ोसी देशों की बढ़ेगी चिंता

. यह नया कॉइल गन सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि आने वाले समय का संकेत है कि युद्ध अब सिर्फ बंदूकों से नहीं, टेक्नोलॉजी से जीते जाएंगे.

जब दुनिया के बड़े देश एक-दूसरे से जंग और राजनीति में उलझे हुए हैं, उस बीच चीन ने चुपचाप एक ऐसा घातक हथियार बना लिया है, जो आने वाले समय में युद्ध का पूरा तरीका बदल सकता है. चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई "कॉइल गन" (Coilgun) तकनीक तैयार की है, जो न सिर्फ बेहद तेज़ है, बल्कि इतनी खामोशी से चलती है कि दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा कि हमला कहां से हुआ.

क्या है कॉइल गन और क्यों है खतरनाक?

कॉइल गन एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बंदूक है जो पारंपरिक बारूद के बजाय बिजली की ताकत से गोले दागती है. अब तक ऐसी बंदूकें काफी धीमी होती थीं क्योंकि उन्हें फायरिंग से पहले कैपेसिटर चार्ज करना पड़ता था. लेकिन चीन ने इस तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव कर दिया है.

चीनी वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसी कॉइल गन बनाई है जो कैपेसिटर के बिना सीधे लिथियम बैटरी से चलती है. इससे इसकी फायरिंग स्पीड कई गुना बढ़ गई है.

एक मिनट में 3,000 राउंड फायर

इस हथियार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह एक मिनट में 3,000 गोलियां चला सकता है, जो कि मशहूर AK-47 से 5 गुना ज़्यादा तेज है. ये हथियार बिना आवाज और बिना चमक के काम करता है, जिससे यह गुप्त ऑपरेशनों और दंगा नियंत्रण दोनों के लिए बेहद कारगर बनता है.

कैसी है इसकी बनावट?

  • इस कॉइल गन में 20 इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल स्टेज हैं, जो एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में लगे हैं.
  • डिजाइन P90 सबमशीन गन से प्रेरित है.
  • इसमें खास सेंसर और पावर चिप्स लगे हैं जो प्रोजेक्टाइल को बेहद तेज़ी से आगे बढ़ाते हैं.
  • बैटरी गर्म न हो, इसके लिए खास हीट कंट्रोल सिस्टम भी लगाया गया है.

क्यों बढ़ेगी पड़ोसी देशों की चिंता?

चीन का यह हथियार फिलहाल एक प्रयोगात्मक मॉडल है, लेकिन इसकी क्षमता को देखते हुए साफ है कि अगर यह हथियार सेना में शामिल हुआ, तो भारत, जापान और ताइवान जैसे पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ सकती है.

जहां दुनिया अभी भी पारंपरिक हथियारों और जंगी जहाज़ों में उलझी है, चीन ने तकनीकी जंग में एक कदम आगे बढ़ा दिया है. बिना बारूद के, बिना आवाज के और इतनी तेज़ स्पीड में गोली चलाने वाला हथियार आधुनिक युद्ध की दिशा को बदल सकता है.

फिलहाल कुछ कमजोरियां भी

हालांकि, इस हथियार में कुछ चुनौतियाँ भी हैं इसकी सटीकता अभी कम है और बैटरी चार्ज होने में करीब 1 घंटा लगता है. लेकिन चीन जिस तेज़ी से बैटरी तकनीक और चिप डिजाइन में आगे बढ़ रहा है, वह दिन दूर नहीं जब ये हथियार पूरी तरह तैयार होकर मैदान में उतर सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget