एक्सप्लोरर

Wi-Fi Calling: फोन कॉल करते हुए नहीं होगी परेशानी, इस फीचर से मोबाइल नेटवर्क करेगा रॉकेट की तरह काम

Wi-Fi Call Feature: इस फीचर की मदद से यूजर खराब नेटवर्क वाले क्षेत्र में भी आसानी से फोन पर बात कर सकते है, लेकिन ये तभी संभव है जब यूजर के आस पास wi-fi नेटवर्क उपलब्ध हो.

Wi-Fi Calling Feature: जब फोन पर आपको किसी की आवाज़ नहीं आती, तो आप हेलो हेलो करते रह जाते हैं. नेटवर्क की समस्या तो देश भर में कई जगहों पर है, लेकिन अब घरों में भी मोबाइल पर बात करना दुश्वार हो गया है. कभी सामने वाले की आवाज नहीं आती है, तो कभी उसे हमारी आवाज नहीं जाती है. बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स की वजह से लोगों के घर में नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है. इस समस्या से सभी काफी  परेशान हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपकी ये समस्या चुटकियों में ठीक हो जाएगी. कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन में Wi-Fi Calling के नाम से एक फीचर आया है. इस फीचर से आप घर में बैठे आराम से कॉल पर बात कर सकते हैं. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Wi-Fi Calling फीचर क्या है?

इस फीचर की मदद से यूजर खराब नेटवर्क वाले क्षेत्र में भी आसानी से फोन पर बात कर सकते है, लेकिन ये तभी संभव है जब यूजर के आस पास wi-fi नेटवर्क उपलब्ध हो. आसान भाषा में समझाते हैं. अगर आप अपने घर या ऑफिस में बैठकर कॉल करना चाहते हैं, और आपके घर या ऑफिस में वाई फाई नेटवर्क कनेक्शन लगा हुआ है तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके फोन के नेटवर्क को वाई फाई नेटवर्क के साथ जोड़ देगा, जिससे नेटवर्क मजबूत हो जाएगा. बता दें, इस फीचर की मदद से आप वॉइस और वीडियो कॉल दोनों कर सकते हैं.

इसके अलावा, ये भी जरूरी है कि आपका फोन Wi-Fi Calling फीचर को सपोर्ट करने वाला हो. हालांकि अब सभी नए स्मार्टफोन्स में Wi-Fi calling का फीचर मिल रहा है, लेकिन अगर आपका फोन पुराना है, तो आप अपने फोन का सोफ्टवेयर अपडेट कर लें, क्योंकि शायद उसके बाद ही आपको ये फीचर मिल सके.

Wi-Fi Calling का उपयोग कैसे करें?

Android यूजर्स के लिए

  • सबसे पहले अपने फोन को Wi-Fi नेटवर्क के साथ कनेक्ट कर लें.
  • फिर अपने फोन की settings में जाएं
  • सेटिंग्स में जाने पर Connections ऑप्शन में आपको Wi-Fi Calling का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • इसी Wi-Fi calling के ऑप्शन को इनेबल कर दें.
  • अब आपके फोन का नेटवर्क वाई फाई नेटवर्क (WiFi Network) के साथ कनेक्ट हो जाएगा और आप Wi-Fi Calling के जरिये आसानी से फोन कॉल कर सकेंगे.

iPhone यूजर्स के लिए

  • सबसे पहले अपने फोन को वाई फाई नेटवर्क के साथ कनेक्ट करें.
  • फिर iPhone की Settings में जाएं
  • सेटिंग्स में आपको Wi-Fi Calling का फीचर दिखेगा, जिसे आप इनेबल कर दें
  • इसके बाद आपके फोन में Wi-Fi calling फीचर एक्टिव हो जाएगा.

Apple Watch के लुक वाली यह Smartwatch वाकई है शानदार, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 8 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 8 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
iPhone 18 और लॉन्च डेट दोनों में 9 नंबर, Apple के लिए शुभ या खतरे की घंटी?
iPhone 18 और लॉन्च डेट दोनों में 9 नंबर, Apple के लिए शुभ या खतरे की घंटी?
दिल्ली या मुंबई? सबसे पहले किन एपल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा Iphone 18
दिल्ली या मुंबई? सबसे पहले किन एपल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा Iphone 18
सैमसंग से पहले ही फोल्ड फोन बनाने में जुट गया था एप्पल? चौंका देगा यह खुलासा
सैमसंग से पहले ही फोल्ड फोन बनाने में जुट गया था एप्पल? चौंका देगा यह खुलासा

वीडियोज

Salman Khan की Monster में Ali Fazal की एंट्री का दावा, टीजर में दिखेगा भाईजान का रॉ लुक?
Isha Rikhi का Love Angle पर बड़ा जवाब, बोलीं- कोई कोशिश करेगा तो राखी बांध दूंगी
Hanuman Ansh की सफलता पर Chandan K Anand ने बताया Neem Karoli Baba का चमत्कार या मेहनत?
Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget