एक्सप्लोरर

iPhone चीन में क्यों बनते हैं? टिम कुक ने खोला राज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Apple iPhone: एप्पल के सीईओ टिम कुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वे बताते हैं कि एप्पल अपने iPhone चीन में क्यों बनाता है.

Apple iPhone: एप्पल के सीईओ टिम कुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वे बताते हैं कि एप्पल अपने iPhone चीन में क्यों बनाता है. अक्सर ऐसा माना जाता है कि कंपनियां चीन में कम लेबर कॉस्ट के चलते अपने प्रोडक्ट्स का उत्पादन चीन में करती हैं. लेकिन टिम कुक इस सोच से सहमत नहीं हैं. उनके अनुसार, "चीन अब सस्ते लेबर कॉस्ट वाला देश नहीं रहा."

X पर वायरल हुआ वीडियो

टिम कुक ने साफ़ किया कि एप्पल चीन को इसलिए चुनता है क्योंकि वहां ज़रूरी तकनीक एक ही जगह पर बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि एप्पल जिन प्रोडक्ट्स का निर्माण करता है उनमें हाई क्वालिटी की तकनीक और बेहतरीन टूलिंग की जरूरत होती है और यह कुशलता चीन में काफी बेहतर तरीके से मौजूद है.

टिम कुक ने अमेरिका और चीन के निर्माण कौशल की तुलना करते हुए कहा, "अगर अमेरिका में टूलिंग इंजीनियरों की मीटिंग बुलाई जाए, तो शायद एक कमरा भी पूरा न भर पाए. लेकिन चीन में ऐसी विशेषज्ञता से कई फुटबॉल मैदान भर सकते हैं." इससे साफ है कि चीन में व्यावसायिक स्किल बहुत मजबूत है.

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ज़ोर दिया कि एप्पल को अमेरिका में ही प्रोडक्शन शुरू करना चाहिए. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि अगर एप्पल को लगता कि अमेरिका में यह संभव नहीं है तो वह देश में 500 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा नहीं करता.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट

हालांकि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में एप्पल के लिए iPhone का निर्माण अमेरिका में ले जाना संभव नहीं है क्योंकि वहां ज़रूरी सुविधाएं और कुशल लेबर की भारी कमी है. इसके अलावा, प्रोडक्शन से जुड़ी सप्लाई चेन, तकनीकी ज्ञान और अनुभव का जो सिस्टम एशिया में मौजूद है, वह अमेरिका में अभी नहीं है.

इस बीच, एप्पल भारत को चीन का विकल्प बनाने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है. कंपनी के पार्टनर्स भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा iPhone प्लांट बना रहे हैं. मार्च तक के पिछले 12 महीनों में, भारत में लगभग 22 अरब डॉलर के iPhones तैयार किए गए हैं जो पिछले साल की तुलना में करीब 60% अधिक है.

यह भी पढ़ें:

Realme Narzo 80 Pro vs Motorola Edge 60 Fusion: मिड-रेंज सेगमेंट में जानें कौन है ज्यादा बेहतर, कंपैरिजन से समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐप्पल वॉच वाले भूलकर भी न करें ये काम, बैठे-बैठे हो जाएगा हजारों का नुकसान
ऐप्पल वॉच वाले भूलकर भी न करें ये काम, बैठे-बैठे हो जाएगा हजारों का नुकसान
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Embed widget