एक्सप्लोरर

WhatsApp में ग्रुप मेंबर्स को जल्द मिलेगी एक नई सुविधा, इस फीचर पर चल रहा काम 

WhatsApp Update: वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम रहा रहा है जो ग्रुप मेंबर्स को मेसेजेस को रिपोर्ट करने की शक्ति देगा. ग्रुप मेम्बर्स मैसेज को रिव्यु के लिए भेज सकते हैं. 

WhatsApp New Feature: आप सभी किसी न किसी वॉट्सऐप ग्रुप में जरूर एड होंगे. जल्द आपको एक नया अधिकार मिलने वाला है. दरअसल, वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो ग्रुप मेंबर्स को मेसेजेस को रिपोर्ट करने की शक्ति देता है. आप मेसेज को एडमिन रिव्यु के लिए भेज सकते हैं. यदि ग्रुप एडमिन को लगता है कि मैसेज गलत या हेटफुल है तो वह उसे हटा सकता है या ग्रुप मेंबर के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है जिसकी जानकारी वॉट्सऐप के डेवेलपमेंट पर नजर बनाएं रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने शेयर की है.

वेबसाइट के मुताबिक, वॉट्सऐप का ये फीचर ग्रुप मेंबर्स को उनके ग्रुप्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा. फिलहाल ये फीचर वॉट्सऐप बीटा के 2.23.16.18 वर्जन में मौजूद है, जिसे कंपनी आने वाले समय में रोलआउट कर सकती है. अगर आप वॉट्सऐप के तमाम नए फीचर्स से जुड़े अपडेट पहले पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम में एनरोल करना होगा. ध्यान दें, "Send for admin review” फीचर ग्रुप्स मेंबर्स को तभी दिखेगा जब ग्रुप एडमिन ने इसे ग्रुप के लिए ऑन किया हो.

वॉट्सऐप का ये फीचर ग्रुप्स के अंदर होने वाली बातचीत को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाएगा. साथ ही ये एडमिन को भी ग्रुप में नजर बनाएं रखने में मदद करेगा, खासकर तब जब एडमिन ग्रुप में एक्टिव नहीं है.

इस फीचर पर भी चल रहा काम 

वॉट्सऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इसमें से एक ई-मेल वेरिफिकेशन फीचर भी है. इस फीचर के आने के बाद आपका अकाउंट और ज्यादा सिक्योर/प्रोटेक्टेड होगा और बिना ई-मेल वेरिफिकेशन के कोई भी इसे दूसरे डिवाइस में नहीं खोल पाएगा. जिस तरह अभी दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स में ईमेल पर एक ओटीपी लॉगिन के वक़्त जाता है, ठीक ऐसा ही वॉट्सऐप में भी होगा.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F34 5G आज होगा लॉन्च, 6000 mAh की बड़ी बैटरी और गोरिल्ला ग्लास 5 का मिलेगा प्रोटेक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget