एक्सप्लोरर

मार्क जुकरबर्ग के WhatsApp को टक्कर देने आ गया है BitChat, जानिए कौन सा है आपके लिए बेहतर

WhatsApp vs BitChat: WhatsApp की बादशाहत को टक्कर देने आया है जैक डोर्सी का नया चैटिंग ऐप BitChat, जो Web3 और ब्लूटूथ चैट जैसी इनोवेटिव खूबियों से लैस है.

WhatsApp vs BitChat: मार्क जुकरबर्ग का WhatsApp हर फोन में मौजूद है. वहीं अब जैक डोर्सी का नया ऐप BitChat भी सुर्खियों में है. एक ओर जहां WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला चैटिंग ऐप बन चुका है, वहीं दूसरी ओर BitChat प्राइवेसी और Web3 टेक्नोलॉजी की दम पर गेम बदलने की तैयारी में है. अब सवाल ये है कि दोनो में से कौन सा ऐप आपके लिए बेहतर है.

WhatsApp के फीचर्स क्या है?

WhatsApp की शुरुआत 2009 में हुई थी और अब यह Meta (पहले Facebook) का हिस्सा बन चुका है. भारत सहित पूरी दुनिया में इसके यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं. इसमें टेक्स्ट मैसेज, फोटो-वीडियो भेजने से लेकर वीडियो कॉल, ग्रुप चैट, स्टेटस अपडेट, WhatsApp चैनल्स और बिजनेस चैट तक की सुविधा मिलती है.

सबसे अहम बात ये है कि यह ऐप सभी स्मार्टफोन में आसानी से चलता है. इसके इस्तेमाल में यूजर्स का बहुत ही कम डेटा खर्च होता है और इसका इंटरफेस भी बेहद आसान है. इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के चलते आपके मैसेज सिक्योर भी रहते हैं.

जैक डोर्सी  का BitChat

अब आते हैं जैक डोर्सी के नए और इनोवेटिव ऐप BitChat पर. ट्विटर जिसका हाल ही में नाम X रख दिया गया है, के फाउंडर डोर्सी ने BitChat को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो प्राइवेसी और टेक्नोलॉजिकल फ्रीडम चाहते हैं.

BitChat वेब3 (Web3)  और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह ऐप पूरी तरह डीसेंट्रलाइज्ड है, यानी यूजर का डेटा किसी सेंट्रल सर्वर पर नहीं रहता है. इसमें इनबिल्ट क्रिप्टो वॉलेट, एन्क्रिप्टेड चैट, फाइल शेयरिंग और विज्ञापन नहीं होने जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है. इस ऐप में ब्लूटूथ से कनेक्ट करके भी चैटिंग संभव है. हालांकि फिलहाल ये ऐप आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में इसे लेकर काफी उत्साह है.

WhatsApp बनाम BitChat किसे चुनें?

अगर आप चाहते हैं एक भरोसेमंद, सिंपल, फास्ट और फैमिली फ्रेंडली चैटिंग ऐप, तो WhatsApp आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है, लेकिन अगर आप प्राइवेसी को ज्यादा अहमियत देते हैं, Web3 या क्रिप्टो में दिलचस्पी रखते हैं और कुछ नया ऐप सीखना चाहते हैं, तो BitChat आपके लिए एक रोमांचक विकल्प बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget