एक्सप्लोरर

WhatsApp के दो नए फीचर्स, इवेंट क्रिएट करने के साथ स्टेट्स पर दे पाएंगे क्विक रिएक्शन

WhatsApp: व्हाट्सऐप पर दो नए फीचर्स आने वाले हैं. इन फीचर्स का नाम क्विक रिएक्शन, और क्रिएट इवेंट फीचर होगा. आइए हम आपको इन दोनों फीचर्स का फायदा बताते हैं.

WhatsApp: मेटा अपने मैसेंजिग ऐप व्हाट्सऐप में यूज़र्स के लिए हमेशा कोई ना कोई नए फीचर्स को पेश करता रहता है ताकि वो अपने ऐप को यूज़र्स के लिए दुनिया का सबसे आकर्षित मैसेंजिग ऐप बना सके. इसकी क्रम में मेटा अपने इस मैसेंजिंग ऐप दो नए फीचर को लेकर आने वाला है. इन दोनों फीचर के जरिए यूज़र्स व्हाट्सऐप के जरिए दो नई चीजों का अनुभव कर पाएंगे. आइए हम आपको इन दोनों फीचर्स के बारे में बताते हैं. 

स्टेट्स पर क्विक रिएक्शन

व्हाट्सऐप के इन दो फीचर्स में से एक फीचर का नाम क्विक स्टेट्स रिएक्शन फीचर है. इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी अन्य यूज़र्स के स्टेट्स पर क्विक रिएक्शन दे पाएंगे. ऐसा फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक में मौजूद है, लेकिन अब मेटा व्हाट्सऐप यूज़र्स को भी स्टेट्स पर क्विक रिएक्शन का फीचर देने वाली है.

इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी यूज़र्स के स्टेट्स पर सिर्फ एक रिएक्शन के जरिए रिप्लाई कर पाएंगे. अभी तक व्हाट्सऐप पर किसी भी यूज़र्स का स्टेट्स रिप्लाई करने के लिए कुछ ना कुछ मैसेज को टाइप करना पड़ता है, जिसमें यूज़र्स का थोड़ा अतिरिक्त टाइम जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.  

अब यूज़र्स रिएक्शन्स के जिए क्वीक रिप्लाई कर पाएंगे. व्हाट्सऐप की लेटेस्ट ख़बरों की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म Wabetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप का यह फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट मोड में है. व्हाट्सऐप जल्द ही इस फीचर को आम यूज़र्स के लिए रोलआउट कर सकता है.

व्हाट्सऐप पर इवेंट क्रिएट करने वाला फीचर

इसके अलावा व्हाट्सऐप पर एक नया फीचर आने वाला है, जिसके जरिए यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल के जरिए ही इवेंट क्रिएट कर पाएंगे और उसे अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य यूज़र्स के साथ शेयर करके उन्हें इनवाइट भी कर पाएंगे. मेटा ने फेसबुक में काफी पहले से इस फीचर को पेश किया हुआ है, लेकिन अब वो अपने इस खास फीचर को व्हाट्सऐप में भी लाने की तैयारी कर रहे हैं.

इस फीचर के जरिए यूज़र्स व्हाट्सऐप पर किसी भी तरह के इवेंट को ऑर्गेनाइज़ कर सकते हैं और उसके जरिए अन्य लोगों को इनवाइट भी कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को कुछ बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है, और जल्द ही इसे आम यूज़र्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

गूगल ड्राइव में आएगा सर्च फिल्टर, चुटकी में मिल जाएगी कोई भी फाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!
AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!
iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल
iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल
अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल
अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget