एक्सप्लोरर

7 दिन में अपने आप गायब हो जाएंगे WhatsApp मैसेज, जानिए क्या है ये नया फीचर

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय समय पर खास फीचर लेकर आता है. अब जल्द ही व्हाट्सऐप पर एक नया फीचर रोलआउट होने वाला है. जिससे यूजर्स के मैसेज अपने आप ही गायब हो जाएंगे. व्हाट्सऐप इस नए फीचर पर काम कर रहा है.

व्हाट्सऐप पर हम रोज न जाने कितने मैसेज भेजते हैं. डेली चिट-चैट वाले ऐसे हजारों मैसेज भेजे जाते हैं जिनसे हमारे जरूरी मैसेज कई बार बहुत पुराने हो जाते हैं. अब व्हाट्सऐप में एक नया फीचर जुड़ने वाला है जिससे आपके पुराने मैसेज और चैट अपने आप डिलीट हो जाएंगे. इस फीचर की मदद से यूजर्स के मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे. अगर आप जीमेल, सिग्नल, टेलीग्राम या स्नैपचैट का यूज करते हैं तो आपको पता होगा कि इन प्लेटफॉर्म पर डिसअपीयरिंग मैसेज का फीचर पहले से है. इस फीचर में एक निर्धारित समय के बाद मैसेज गायब हो जाते हैं. अब व्हाट्सऐप भी इस फीचर पर काम कर रहा है. जिसके बाद वाट्सऐप पर जैसे ही यूजर मैसेज को देख लेगें या पढ़ लेंगे, मैसेज गायब हो जाएंगे. हालांकि वाट्सऐप यूजर मैसेज के साथ टाइम सेट कर पाएंगे. यानि सेट किए गए समय के बाद मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएंगे.

WeBetainfo ने दी जानकारी

आपको बता दें हाल ही में पब्लिश हुए FAQ पेज से इस नए फीचर के बारे में जानकारी सामने आई है. WABetaInfo द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार ये फीचर केवल सात दिन के लिए वैलिड रहेगा. व्हाट्सऐप में यूजर्स के पास अपनी ओर से मैसेज को गायब करने के लिए कस्टमाइज ऑप्शन मौजूद नहीं होगा. हालांकि Telegram पर ये सुविधा मिलती है. जिसमें आप अपने हिसाब से मैसेज की एक्सपायरी सेट कर सकते हैं. व्हाट्सऐप का ये फीचर पिछले साल एंड्रॉयड यूजर्ज के लिए पब्लिक बीटा में रिलीज फीचर से काफी अलग है. पुराने वर्जन में तय की गई समय अवधि के बाद किसी मैसेज को गायब होने की सुविधा मिलती थी.

अब नए फीचर के रोलआउट होने के बाद एक्सपायरिंग मैसेज फीचर की तरह यह फीचर यूजर्स को एक्सपायरिंग मीडिया भेजने की अनुमति देगा जो मैसेज प्राप्तकर्ता के चैट छोड़ने के बाद अपने आप गायब हो जाएगा.

इस फीचर की खास बात ये है कि इसमें एक्सपायरिंग मीडिया की गायब हुई फाइल्स के बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले 'This media is expired' मैसेज की तरह कोई मैसेज नहीं दिखाई देगा. एक्सपायरिंग मीडिया चैट के दौरान एक अलग तरीके से दिखाई देगा, जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि मीडिया जल्द समाप्त होने वाला है. यानि अगर आपने इस नए फीचर के तहत कोई मीडिया फाइल भेजी है तो वो भी एक निर्धारित समय के बाद ही डिलीट होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget