एक्सप्लोरर

इन 6 देशों में लगा है Whatsapp पर ताला! वजह जान रह जाएंगे हैरान

Whatsapp: व्हाट्सएप आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में लगभग 2.7 अरब यूजर्स करते हैं.

Whatsapp: व्हाट्सएप आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में लगभग 2.7 अरब यूजर्स करते हैं. हर दिन इस प्लेटफॉर्म पर 100 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे जाते हैं और 10 करोड़ से अधिक वॉयस कॉल्स की जाती हैं. अकेले भारत में इसके 535 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूज़र्स हैं जिससे यह देश व्हाट्सएप का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां WhatsApp पूरी तरह से बैन या सख्त रूप से सीमित है?

ये है वजह

इन प्रतिबंधों के पीछे मुख्य वजहें हैं राजनीतिक नियंत्रण, सुरक्षा चिंताएं और घरेलू टेलीकॉम उद्योग की सुरक्षा. हालांकि VPN जैसे विकल्पों से इन प्रतिबंधों को कुछ हद तक पार किया जा सकता है लेकिन यह व्हाट्सएप के “साधारण और तेज़ उपयोग” वाले अनुभव को चुनौतीपूर्ण बना देता है.

वो देश जहां WhatsApp पर है बैन या सख्त प्रतिबंध

चीन

चीन का कुख्यात “ग्रेट फायरवॉल” विदेशी वेबसाइट्स और ऐप्स पर गहरी निगरानी और नियंत्रण रखता है. WhatsApp वहां पूरी तरह से बैन है. इसका मकसद है सूचना पर सरकारी नियंत्रण बनाए रखना और लोकल ऐप WeChat को बढ़ावा देना.

ईरान

ईरान में व्हाट्सएप पर समय-समय पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं, खासकर जब राजनीतिक हालात अशांत होते हैं. यह सरकार की रणनीति का हिस्सा है ताकि लोगों की बातचीत और जानकारी के स्रोतों पर नियंत्रण रखा जा सके.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

UAE में व्हाट्सएप का टेक्स्ट मैसेजिंग फीचर तो काम करता है, लेकिन वॉयस और वीडियो कॉलिंग पूरी तरह बैन है. इसका कारण है घरेलू टेलीकॉम कंपनियों के हितों की सुरक्षा करना.

कतर

कतर में भी व्हाट्सएप कॉलिंग फीचर्स प्रतिबंधित हैं. सिर्फ मैसेज भेजने की सुविधा उपलब्ध है. कॉलिंग पर पाबंदी का मकसद भी स्थानीय टेलीकॉम कंपनियों की आय को संरक्षित रखना है.

सीरिया

सीरिया की सरकार इंटरनेट पर सख्त नियंत्रण रखती है. वहां WhatsApp पूरी तरह प्रतिबंधित है ताकि जनता तक बाहर की जानकारी पहुंचने से रोकी जा सके.

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया शायद दुनिया का सबसे सख्त इंटरनेट कंट्रोल वाला देश है. वहां आम नागरिकों को ग्लोबल इंटरनेट तक पहुंच ही नहीं है और WhatsApp जैसे ऐप्स पूरी तरह बैन हैं.

यह भी पढ़ें:

एक क्लिक में डाउनलोड हो जाएगा YouTube वीडियो, जानिए सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget