एक्सप्लोरर

अगर भारत में बंद हो गया WhatsApp तो कौन से ऐप्स आपके लिए हो सकते हैं बेहतर विकल्प?

Best Messaging Apps in India: यूजर्स के सामने एक बड़ा सवाल उठता है कि अगर फ्यूचर में वॉट्सऐप बंद हो जाए तो वो इसकी जगह किस ऐप का इस्तेमाल करेंगे. इस खबर में हम आपको बेहतर ऑप्शन्स बताने जा रहे हैं.

WhatsApp Options for Indian Users: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने हाल ही में कहा कि अगर उसे एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वह भारत में अपना काम बंद कर देगा और यहां से चला जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि अगर भविष्य में ऐसा हो जाए कि वॉट्सऐप भारत में अपनी सेवाएं बंद कर दे तो उसकी जगह कौन सा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए हम आपको इन बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताते हैं. 

इन ऐप्स का कर सकते हैं इस्तेमाल 

Telegram: आपके लिए पहला बेस्ट ऑप्शन Telegram है, जो कि भारत में काफी टाइम से फेमस है. टेलीग्राम में चैटिंग के अलावा आप काफी चीजें कर सकते हैं. इसमें वॉट्सऐप की तरह कई सारी सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें ग्रुप चैट, वॉयस, वीडियो कॉल, फाइल शेयर करना और अन्य चीजें शामिल हैं. इसके अलावा एक बड़ी चीज यह है कि टेलीग्राम चैनल बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ जोड़ता है. 

MX Talk: एमएक्स टॉक को भी आप वॉट्सऐप के ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं. इसमें आपको मैसेज करने के साथ ही और भी कई सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें शॉर्ट वीडियो और गेम्स शामिल हैं. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो चाहते हैं कि मैसेजिंग के साथ ही उनका एक्सपीरियंस काफी मनोरंजक हो. 

Koo: तीसरा बेस्ट ऑप्शन आपके लिए कू भी हो सकता है, जो कि भारतीय सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप है. यह ऐप भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इसके साथ ही ये ऐप उन लोगों के लिए बेस्ट है जो चाहते हैं कि वो अपनी मातृभाषा में चैट कर पाएं. अगर आप कू ऐप इस्तेमाल करते हैं और आप अलग-अलग तरह का नया कॉन्टेंट कू ऐप पर पोस्ट करते हैं, तो आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलने वाला है. 

Signal: इसके अलावा आपके लिए अगला ऑप्शन सिग्नल ऐप है. यह ऐप भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो कि वॉट्सऐप की तरह ही सुविधाएं देता है. इसके साथ ही ये ऐप ओपन-सोर्स भी है. 

यह भी पढ़ें:-

WhatsApp ने iPhone यूज़र्स को दिया गिफ्ट, अब लोगों को मिलेगा एक नया एक्सपीरियंस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget