एक्सप्लोरर

WhatsApp Scam: संभलकर करना वीडियो कॉल, कहीं हो ना जाए लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान

WhatsApp; व्हाट्सऐप यूज करने वाले लोगों के लिए यह एक बहुत जरूरी ख़बर है. साइबर क्राइम करने वाले क्रिमिनल्स ने पैसे ठगने का एक नया तरीका ढूंढा है, जो व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए किया जाता है.

WhatsApp: इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ साइबर क्राइम भी काफी तेजी से बढ़ा है और दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से क्राइम करने वाले क्रिमिनल्स की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसे साइबर क्राइम और क्रिमिनल कहते हैं.

WhatsApp से हो रहा स्कैम

ऐसे क्रिमिनल्स ने साइबर क्राइम करने के लिए कई नए तरीके ढूंढ लिए हैं, और इसलिए रोज नए साइबर स्कैम्स का नाम सुनने को मिलता है, जिनके जरिए आम लोगों के साथ लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी हो जाती है. इन स्कैम्स की लिस्ट में वर्क फ्रॉम होम स्कैम, यूट्यूब वीडियो स्कैम, होटल रेटिंग स्कैम्स, हाय मोम स्कैम जैसे कई स्कैम्स मौजूद हैं. अब ऐसे अपराधियों ने एक नया स्कैम ढूंढा है, जिसका नाम व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग स्कैम है. आइए हम आपको इस स्कैम के बारे में बताते हैं.

ऐसे ठगे जाते हैं लोगों के पैसे

व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयर स्कैम लोगों के साथ फ्रॉड करने का एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए यूजर्स को किसी काम, लालच, स्कीम या इमरजेंसी के जरिए व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग करने के लिए कहा जाता है. इसमें स्कैम का ट्रेडिशनल तरीका नहीं अपनाया जाता है, बल्कि इसमें फ्रॉड करने वाला इंसान लोगों के साथ रियल-टाइम में ही बातचीत करके अपनी व्हाट्सऐप स्क्रीन को शेयर करने के लिए मनाता है. इसके लिए स्कैमर्स नकली पहचान या किसी तरह की आपातकालिन स्थिति का इस्तेमाल करती है.

स्कैम से बचने का तरीका

यूजर्स जैसे ही अपनी व्हाट्सऐप स्क्रीन को शेयर करते हैं, वैसे ही स्कैमर्स उनकी स्क्रीन पर आने वाली सभी चीजों को नोट करके यूजर्स की प्राइवेसी लीक कर देते हैं. इस तरह से स्कैमर्स आम यूजर्स के व्हाट्सऐप मैसेज के अलावा बैंक अकाउंट डिटेल्स, सोशल मीडिया डिटेल और वन-टाइम पासवर्ड जैसी डिटेल्स भी देख लेते हैं. किसी भी स्कैमर्स के लिए किसी आम यूजर्स की इतनी डिटेल उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाने के लिए काफी होती है.  ऐसे में किसी भी यूजर्स को इस तरह के स्कैम्स से बचने के लिए किसी भी अनजाने नंबर से आने वाले कॉल, वीडियो कॉल, लिंक को रिसीव करने और खोलने से पहले ध्यान से सोचना चाहिए, और अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन शेयर करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी लगेगा 'ब्लू टिक', जानें वेरिफिकेशन प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget