एक्सप्लोरर

Pegasus Spyware : आपके व्हाट्सऐप को भी हैक कर सकता है पेगासस स्पाईवेयर, जानिए कैसे करता है काम

How Pegasus Work : पेगासस स्पाईवेयर फिर चर्चा में है. विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, तो आम लोग एक बार फिर जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस पेगासस में ऐसा क्या है, जो यह फिर चर्चा में है.

What is Pegasus Spyware : पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) एक बार फिर देश में चर्चा का विषय बनने लगा है. हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेगासर स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) इंडियन गवर्नमेंट (Indian Government) को वेपन्स डील के माध्यम से बेचा गया था. मामला सामने आने के बाद अब विपक्ष हमलावर हो गया है. बता दें कि 2021 में भी Pegasus Spyware को लेकर काफी खुलासे हुए थे. उस वक्त इसके जरिए विपक्षी दल के कई नेताओं, पत्रकारों (Journalist) और एक्टिविस्ट (Activist) की जासूसी करने की बात सामने आई थी. तब भी मामले का खुलासा होने के बाद काफी हंगामा हुआ था. इस स्पाईवेयर को लेकर कहा जाता है कि यह इतना खतरनाक है कि व्हाट्सऐप को भी हैक कर सकता है. आइए जानते हैं कि Pegasus Spyware में ऐसा क्या है और यह कैसे करता है काम.

पहले पेगासस को समझें

पेगासस (Pegasus) जासूसी करने वाला एक सॉफ्टवेयर है. इस सॉफ्टवेयर (Software) को इजरायल (Israel) की कंपनी NSO ग्रुप ने बनाया है. बिना बताए इसे लक्षित आदमी के फोन (Mobile), लैपटॉप (Laptop) या कंप्यूटर (Computer) में इंस्टॉल किया जाता है. इसके बाद यह स्पाईवेयर उस शख्स पर नजर रखने लगता है. यह सॉफ्टवेयर उसके डिवाइस (Device) से पर्सनल डेटा चुराने लगता है. यही नहीं डेटा को लेकर यह थर्ड पार्टी को भी डिलिवर कर देता है. वैसे इस स्पाईवेयर को बनाने का मकसद आतंकियों और क्रिमिनल्स पर नजर रखना था.

ये भी पढ़ें : Google Street View : गूगल स्ट्रीट व्यू इसलिए नहीं दिखाता Apple के सीईओ का घर, आप भी इस तरह हटवा सकते हैं अपनी लोकेशन

इस तरह होता है इंस्टॉल

एक्सपर्ट के मुताबिक, पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) सबसे आसानी से व्हाट्सऐप (WhatsApp)  मिस्ड कॉल के जरिए इंस्टॉल (Install) कर दिया जाता है. इसके अलावा आईफोन (iPhone) में यह iMessage की सिक्योरिटी की कमी का फायदा उठाते हुए इंस्टॉल हो जाता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह स्पाईवेयर (Spyware) इतना खतरनाक है कि यह जीरो क्लिक मैथड का इस्तेमाल करता है. यानी बिना किसी लिंक पर क्लिक किए भी यह आपके डिवाइस में इंस्टॉल हो सकता है. यहां तक कि अगर आप संदिग्ध लगने पर मैसेज को डिलीट भी कर देते हैं तो भी यह आपके डिवाइस में आ जाता है.

क्या-क्या चुराता है

आपके डिवाइस में इंस्टॉल होने के बाद पेगासस (Pegasus) आपका सारा डेटा जैसे कि टेक्स्ट मैसेज, ईमेल, कॉन्टैक्ट, फोटो, पासवर्ड को चुराकर दूसरी पार्टी को भेजता है. इससे आपकी निजी जानकारी भी बाहर चली जाती है. यही नहीं यह आपके डिवाइस के माइक और कमैरा को खुद ही ऑन कर सकता है. इससे यह आपकी लोकेशन की फोटो और अचानक कोई ऑडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है.

ये भी पढ़ें : Instagram New Feature : अब इंस्टाग्राम पर पुरानी पोस्ट ढूंढने में नहीं होगी देरी, पिन कर सकेंगे पोस्ट, जल्द रिलीज होगा फीचर

इस वजह से है सबसे ज्यादा खतरा

दरअसल पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) सबसे सिक्योर माने जाने वाले व्हाट्सऐप चैट (WhatsApp Chat) को भी एन्क्रिप्टेड (Encrypted) होने से पहले या उसके डिक्रिप्टेड होने के बाद भी एक्सेस कर लेता है. क्योंकि हम चैटिंग के लिए सबसे ज्यादा यूज व्हाट्सऐप को ही करते हैं, ऐसे में व्हाट्सऐप चैट लीक होना खतरनाक हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget