एक्सप्लोरर

क्या जितनी ज्यादा mAh की बैटरी होगी, उतनी ही ज्यादा पावरफुल होगी? इस बात में कितनी सच्चाई है

कई लोगों को यह गलतफहमी है कि mAh के ज्यादा होने से बैटरी बैकअप बढ़ जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. सिर्फ mAh से बैटरी बैकअप का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.

mAh Meaning: अगर आप किसी नए स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बनाते हैं तो आप भी यह जरूर देखने होंगे कि स्मार्टफोन में कितने mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा, कभी दोस्त या रिश्तेदार भी पूछ लेते होंगे कि आपके फोन में कितने mAh की बैटरी है. कई लोग तो ऐसा मानते हैं कि  जितनी ज्‍यादा mAh की बैटरी होगी, वो उतनी ही ज्यादा पावरफुल भी होगी. लोग ऐसा भी कहते हैं कि ज्यादा mAh की बैटरी ज्‍यादा देर तक काम करेगी. अब इन बातों में कितनी सच्चाई है यही हम इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करेंगे. आइए जानते हैं. 

mAh क्या होता है?
mAh की फुल फॉर्म milliampere-hour है. mAh बैटरी की पावर डिनोट करने का सांकेतिक शब्द है. 1 Ampere में 1000 miliAmpere होते हैं. इसका मतलब है कि 5000mAh की बैटरी का मतलब 5 Ampere होता है. इसके साथ ही, h का मतलब hour है, जो ये बताता है कि आपकी बैटरी 1 घंटे में कितना milliAmpere का पावर जेनरेट कर सकती है.

क्या ज्यादा mAh का मतलब ज्यादा बैटरी बैकअप?

कई लोगों को यह गलतफहमी है कि mAh के ज्यादा होने से बैटरी बैकअप बढ़ जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. सिर्फ mAh से बैटरी बैकअप का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. बता दें कि आपका डिवाइस कितनी बैटरी कंज्‍यूम कर रहा है, बैटरी का डिस्चार्ज रेट क्या है, इस सब बातों पर बैटरी बैकअप डिपेंड होता है. अब डिस्‍चार्ज रेट भी कई चीजों पर डिपेंड होता है. देखा गया है कि डिवाइस प्रोसेसर सबसे ज्यादा बैटरी कंज्यूम करता है. इसका मतलब है कि प्रोसेसर का डिस्चार्ज रेट सबसे अधिक होता है.

इसके अलावा, डिवाइस का ग्राफिक प्रोसेसर और सर्किट भी आपकी बैटरी के डिस्‍चार्ज रेट पर इफेक्ट डालता है. इतना ही नहीं, आपकी बैटरी की खपत इस बात पर भी डिपेंड है कि आप मोबाइल का इस्‍तेमाल किस तरह के काम के लिए कर रहे हैं. हैवी वर्क में बैटरी ज्‍यादा खर्च होती है. उम्मीद करते हैं आपको कन्फ्यूजन दूर हो गई होगी. अब आप आगे से जब भी स्मार्टफोन खरीदें तो सिर्फ mAh को न देखें, बल्कि इसके साथ प्रोसेसर और ग्राफिक प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी हासिल करें. 

यह भी पढ़ें -

लॉन्च से पहले Poco X5 Pro 5G की कीमत का हुआ खुलासा, सिर्फ इतने रुपये में मिल जाएगा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget