एक्सप्लोरर

Google की टेंसर चिप क्या है? बाकी चिप और इसमें क्या फर्क है?

What is Tensor Chip? गूगल के स्मार्टफोन में अब टेंसर चिपसेट का इस्तेमाल किया जाता है. पहली बार ये चिपसेट पिक्सल 6 और 6 प्रो स्मार्टफोन में दिया गया था.

Google tensor chipset: गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को अगले साल से भारत में बनाएगी. पहली बार मेड इन इंडिया पिक्सल स्मार्टफोन भारतीय बजारों के साथ-साथ विदेशो में भी बेचे जाएंगे. इस बात का ऐलान बीते दिन गूगल मेड फॉर इंडिया में कंपनी ने किया. इस बीच ये खबर सामने है कि कंपनी आने वाले सालों में अपने टेंसर चिप को भी भारत में बनाएगी. दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंपनी से तीन साल के अंदर भारत में अपने Tensor चिपसेट का उत्पादन शुरू करने को कहा है. साथ ही आईटी मंत्री ने Google को जल्द से जल्द भारत में प्रीमियम पिक्सेल फोल्ड डिवाइस लाने का भी सुझाव दिया है. फिलहाल भारत में ये फोन उपलब्ध नहीं है.

गूगल ने कुछ समय पहले पिक्सल 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं. इनमें कंपनी ने Tensor G3 चिप दी है. इस चिपसेट में लेटेस्ट जेनरेशन के ARM सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, एक एडवांस्ड ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) और नेक्स्ट जेन TPU शामिल है जो कंपनी के AI मॉडल्स को सपोर्ट करता है. आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि गूगल का टेंसर चिपसेट क्या है और ये कैसे सबसे अलग है?

क्या है टेंसर चिपसेट? क्यों पड़ी जरूरत?

गूगल टेंसर ARM64 बेस्ड सिस्टम ऑन चिप प्रोसेसर की एक सीरीज है जिसे गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन के लिए बनता है. कंपनी ने टेंसर चिपसेट पर 2016 में काम शुरू किया था और 2021 में पहली बार इसे पिक्सल 6 और 6 प्रो स्माटफोन में दिया. इससे पहले कंपनी क्वालकॉम के चिप अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल करती थी. कंपनी ने खुद का चिपसेट इसलिए बनाया क्योंकि गूगल AI को स्मार्टफोन में देकर लोगों का एक्सपीरियंस बदलना चाहती है. गूगल के टेंसर चिपसेट उसके AI मॉडल को सपोर्ट करते हैं और इसकी वजह से आसानी से पिक्सल स्मार्टफोन में हमें AI से जुड़े कई सारे फीचर्स मिलते हैं. ऐसा दूसरी कंपनियों के चिपसेट के साथ अभी नहीं है. साथ ही जब कंपनी क्वालकॉम के चिपसेट अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल करती थी तो गूगल एक सीमित वर्षों तक ही सॉफ्टवेयर अपडेट दे पाता था क्योंकि चिपसेट बनाने वाली कंपनी एक तय समय तक ही ड्राइवर अपडेट देती थी. इसी वजह से गूगल ने अपने खुद के चिपसेट पर काम करना शुरू किया और आज कंपनी अपने लेटेस्ट जेनरेशन के स्मार्टफोन में 7 सालों तक का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच अपडेट देती है. ये सब कंपनी के चिपसेट से संभव हो पाया है.

इसके अलावा कंपनी के खुद के चिपसेट से फायदा ये होता है कि स्मार्टफोन मैक्सिमम ऑप्टिमाइज रहता है और आप आसानी से इसमें कम कर पाते हैं.

दूसरे चिपसेट से कैसे है अलग?

गूगल का टेंसर चिपसेट दूसरी कंपनियों के चिपसेट से अलग इसलिए है क्योंकि इसमें आपको AI सपोर्टेड फीचर्स मिलते हैं. जैसे हाल ही में लॉन्च किए गए पिक्सल 8 स्मार्टफोन में आपको कई एआई बेस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं. ये फीचर्स आपका एक्सपीरियंस मोबाइल फोन पर बेहतर करते हैं जो दूसरे चिपसेट के साथ नहीं है. AI फीचर्स मोबाइल फोन में कंपनी के लेटेस्ट जनरेशन के एआरएम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट और सीपीयू की मदद मिलते हैं. सीपीयू और ऐप्लिकेशन स्पेसिफिक चिप्स AI टेक्नोलॉजी को स्मार्टफोन में आसानी से इंप्लीमेंट करने में मदद करती है और इससे आपका मोबाइल एक्सपीरियंस बदलता है.

यह भी पढ़ें:

Instagram में नए फीचर्स की लगने वाली है भरमार, डेली Story पोस्ट करने वालों को ये ऑप्शन पसंद आएगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
How To Make Kunafa At Home: घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
Embed widget