एक्सप्लोरर

Vivo X Note क्वाड कैमरा के अलावा इन फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, रियर में मिलेगा लेदर टेक्सचर

इसमें 7 इंच की E5 एमोलिड डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में भी 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है.

वीवो ने अपने फोल्डेबल फोन के साथ एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम है Vivo X Note. यह स्मार्टफोन कंपनी ने 3 वैरिएंट में पेश किया है. इसमें रैम और इंटरनल स्टोरेज के हिसाब से अलग अलग वैरिएंट हैं. फोल्डेबल फोन और वीवो एक्स नोट के अलावा कंपनी ने एक पैड भी पेश किया है. यह कंपनी का पहला पैड है. 

फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच की E5 एमोलिड डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में भी 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन अल्ट्रसोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है. वीवो एक्स नोट में ज़ीस ब्रांडिंग के साथ क्वाड कैमरा सेटअप भी मिलता है. यह ब्रांड पहले भी वीवो एक्स60 और एक्स70 सीरीज का हिस्सा रहा है. कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 125 मिमी फोकल लेंथ वाला पेरिस्कोप कैमरा (60X डिजिटल ज़ूम तक) और पोर्ट्रेट के लिए 12MP कैमरा शामिल है. फोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए वीवो का अपना वी1 आईएसपी भी शामिल है.

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. जो कि 80 वाट वायर्ड चार्जिंग और 50 वाट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस फोन को ब्लू, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके रियर में लेदर टेक्सचर दिया गया है.  

कीमत की बात करें तो इसके 8GB RAM+256GB वैरिएंट की कीमत 5999 यूआन (करीब 71700 रुपये), 12GB+256B वैरिएंट की कीमत 6499 यूआन (करीब 77700 रुपये) और 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत  6999 यूआन (करीब 83700 रुपये) रखी गई है. इस फोन को अभी केवल चीन में लॉन्च किया गया है. ग्लोबल लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold लॉन्च, जानिए 8 इंच की स्क्रीन और इन शानदार फीचर्स के साथ कितनी है कीमत

यह भी पढ़ें: बिना मोबाइल के कंप्यूटर पर कैसे चलाएं व्हाट्सऐप, ये रहा पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
Embed widget