एक्सप्लोरर

जल्द लॉन्च होगा Vivo T3 5G फोन, प्राइस से लेकर फीचर्स तक लीक हुई डिटेल्स, यहां जानें

Vivo T3 5G Smartphone: वीवो ने फोन को लेकर एक्स पर एक वीडियो टीजर शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है, हालांकि, इसमें तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

Vivo T3 5G Phone Details: वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 5G लॉन्च करने वाली है, जिसको लेकर कंपनी ने जानकारी दी है. कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री की जाएगी. इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है, जिसको लेकर लीक डिटेल्स सामने आई है. 

वीवो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक टीजर वीडियो पोस्ट की और इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ने भी फोन की लॉन्चिंग से पहले इसका टीजर शेयर किया.

ग्रीन कलर में नजर आएगा फोन

फ्लिपकार्ट के टीजर वीडियो में दिखाए गए स्मार्टफोन का डिजाइन Vivo T2 के समान दिख रहा है, जो कि ग्रीन कलर में है. इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है. हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है. 

फोन के प्राइस को लेकर लीक हुई डिटेल्स

फोन के फीचर्स और प्राइस को लेकर भी कुछ लीक डिटेल्स सामने आई हैं. टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने बताया कि वीवो टी3 5G की कीमत लगभग 20 हजार रुपये हो सकती है. इसके फीचर्स की बात करें तो ये 6.67 इंच फुल एचडी और AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है. इसके साथ ही मोबाइल में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ब्रांड 4 नैनोमीटर प्रोसेसर पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 आक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है.

दो वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है फोन 

इस फोन के दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें एक 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज तो वहीं दूसरा 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है. इससे पहले अप्रैल, 2023 में Vivo T2 5G 18,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. यह फोन स्नैपड्रैगन 695 से लैस था. 

यह भी पढ़ें:- 

xAI को ओपन सोर्स करेंगे एलन मस्क, टेस्ला सीईओ ने OpenAI को बताया झूठा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत
बदल जाएगा Apple Watch का पूरा लुक? कंपनी कर रही यह तैयारी
बदल जाएगा Apple Watch का पूरा लुक? कंपनी कर रही यह तैयारी
फोन चार्जर को हमेशा प्लग में लगाए रखना कितना सही, कितना बढ़ता है बिल?
फोन चार्जर को हमेशा प्लग में लगाए रखना कितना सही, कितना बढ़ता है बिल?
बिना पूछे Google Maps को कैसे पता चलता है दुकान या रेस्टोरेंट में कितनी भीड़ है?
बिना पूछे Google Maps को कैसे पता चलता है दुकान या रेस्टोरेंट में कितनी भीड़ है?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget