एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इस दोस्त ने बना ली नई हाइपरसोनिक मिसाइल! जानें क्या है तकनीक और कितनी खतरनाक

Tayfun Block 4: 22 जुलाई 2025 को इस्तांबुल में आयोजित इंटरनेशनल डिफेंस इंडस्ट्री फेयर (IDEF) 2025 के पहले दिन तुर्किये ने अपने पहले हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल Tayfun Block 4 से पर्दा उठाया.

Tayfun Block 4: 22 जुलाई 2025 को इस्तांबुल में आयोजित इंटरनेशनल डिफेंस इंडस्ट्री फेयर (IDEF) 2025 के पहले दिन तुर्किये ने अपने पहले हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल Tayfun Block 4 से पर्दा उठाया. यह मिसाइल पाकिस्तान के घनिष्ठ रक्षा सहयोगी तुर्किये की कंपनी Roketsan द्वारा विकसित की गई है.

मिसाइल की खासियत

Tayfun Block 4 की लंबाई 6.5 मीटर और वजन 2,300 किलोग्राम है. इसकी मारक क्षमता लगभग 800 किलोमीटर तक बताई जा रही है. Roketsan के अनुसार यह मिसाइल उच्च गति और गहरी मारक क्षमता से लैस है जो दुश्मन के सामरिक ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है.

कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “IDEF 2025 के पहले दिन हमने छह नई रक्षा प्रणालियाँ पेश कीं जो हमारी आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति का प्रमाण हैं. Tayfun Block 4 जैसी अगली पीढ़ी की प्रणालियां हमें थल, जल, वायु और अंतरिक्ष में पूर्ण स्वतंत्रता की ओर ले जा रही हैं.”

Tayfun Block 4 की विशेषताएं

यह मिसाइल कई तरह के हथियारों से लैस हो सकती है और 7 टन से ज्यादा भारी है. यह दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, सैन्य हैंगर और अन्य रणनीतिक ठिकानों को नष्ट कर सकती है. इसकी लंबी दूरी और दिशा बदलने की क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है.

हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है?

हाइपरसोनिक मिसाइलें ऐसी मिसाइलें होती हैं जो मैक 5 (लगभग 6,100 किमी/घंटा) से अधिक गति से उड़ती हैं. यह पारंपरिक मिसाइलों की तुलना में तेज और दिशा बदलने में अधिक सक्षम होती हैं, जिससे इनका पता लगाना और रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है.

तुर्किये की वैश्विक छलांग

इस मिसाइल के साथ तुर्किये अमेरिका, रूस और चीन जैसे चुनिंदा देशों की उस सूची में शामिल हो गया है, जो हाइपरसोनिक तकनीक में महारत हासिल कर चुके हैं.

भारत की स्थिति क्या है?

भारत भी रूस के साथ मिलकर BrahMos-II नामक हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल पर काम कर रहा है. यह मिसाइल मैक 7 से मैक 8 की रफ्तार से उड़ने में सक्षम होगी और इसकी रेंज करीब 1,500 किलोमीटर तक होगी. BrahMos-II के संचालन में आने से भारत की हाइपरसोनिक हमले की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Windows यूज़र्स के लिए WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब कुछ ऐसा दिखेगा इंटरफेस, जानिए क्या-क्या बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget