एक्सप्लोरर

Spam Calls से मिलेगी आजादी, बढ़ती शिकायतों को दूर करने के लिए TRAI ने लिया ये बड़ा फैसला

TRAI स्पैम कॉल की शिकायतों को दूर करने के लिए अपने नियमों की समीक्षा करेगा और उसे मजबूत करेगा. TRAI ने स्पैम कॉल को रोकने के लिए सेवा प्रदाताओं और टेलीमार्केटिंग कंपनियों को कड़ा संदेश जारी किया है.

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने बुधवार को कहा कि दूरसंचार नियामक स्पैम कॉल पर अंकुश लगाने के लिए नियमनों की समीक्षा करेगा और उन्हें मजबूत बनाएगा. TRAI के एजेंडा में स्पैम कॉल पर कार्रवाई शीर्ष पर है. अनाधिकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों से अनचाहे संचार के बारे में उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच नियामक इस मुद्दे पर अपना रुख सख्त कर रहा है.

बैठक में इस मुद्दे पर हुई बात

लाहोटी ने ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) द्वारा आयोजित ‘इंडिया सैटकॉम-2024’ के अवसर पर कहा, “हमने स्पैम कॉल पर सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की है और यह हमारी अगली प्राथमिकता है. हम गंभीरता से काम करेंगे...हम स्पैम या स्पैम कॉल के मुद्दे पर जांच सख्त करने के लिए मौजूदा नियमों में लोगों द्वारा पाई जाने वाली किसी भी खामी को दूर करेंगे.”

TRAI ने मंगलवार को एक बैठक आयोजित कर सेवा प्रदाताओं और उनके टेलीमार्केटिंग कंपनियों को कड़ा संदेश दिया कि वे वॉयस कॉल का उपयोग कर बड़े पैमाने पर संचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं. कार्रवाई के तौर पर नियामक ने सभी हितधारकों, विशेष रूप से एक्सेस सेवा प्रदाताओं (दूरसंचार कम्पनियों) और उनके डिलिवरी टेलीमार्केटर्स से सक्रिय कार्रवाई करने की मांग की है.

बंद होगी ये सर्विस

तत्काल कार्रवाई के तहत पहचान के लिए तकनीकी समाधान लागू करना और 10 अंक वाले नंबर का उपयोग करके उद्यम ग्राहकों द्वारा ‘एक साथ कई कॉल’ को रोका जाएगा. कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी और घोटाले की बढ़ती घटनाओं तथा इनपर कार्रवाई को लेकर लाहोटी ने कहा कि नियामकों की एक संयुक्त समिति इस मुद्दे के समाधान के लिए सामूहिक रूप से काम कर रही है.

TRAI उपग्रह आधारित दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन के लिए नियम, शर्तें और अन्य तौर-तरीके तय करने के लिए परामर्श प्रक्रिया एक महीने में शुरू करेगा. लाहोटी ने कहा कि भारत का उपग्रह संचार क्षेत्र ‘फल-फूल रहा है’ और इसमें देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है.

लाहोटी ने कहा, ‘‘अंतरिक्ष आधारित संचार की स्पेक्ट्रम आवश्यकता के संबंध में दूरसंचार अधिनियम में कुछ उपग्रह आधारित संचार सेवाओं के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से स्पेक्ट्रम आवंटित करने का प्रावधान है. सरकार ने कुछ उपग्रह आधारित दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने की शर्तों पर TRAI से सिफारिशें मांगने के लिए एक संदर्भ भेजा है.’’ TRAI जल्द ही इस मामले पर एक परामर्श पत्र जारी करेगा.

ये भी पढ़ें-

PhonePe, Google Pay की बढ़ी टेंशन! X को पेमेंट ऐप बनाने की तैयारी में Elon Musk, जल्द शुरू होगा ये फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी इस तरह चार्ज करते हैं Laptop? हो सकता है नुकसान
क्या आप भी इस तरह चार्ज करते हैं Laptop? हो सकता है नुकसान
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
World First AI Boss Store : दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
iPhone Battery Throttling: क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget