एक्सप्लोरर

दुनिया के टॉप 5 स्मार्टफोन, मोबाइल मार्केट में छाये रहे ये फोन

स्मार्टफोन आज लोगों के लिये लग्ज़री नहीं जरूरत बन गया है. स्लोडाउन के टाइम में भी कई कंपनियों के स्मार्टफोन पूरी दुनिया में छाये रहे. देखिये इस साल के टॉप 5 स्मार्टफोन जो ग्राहको को पसंद आये.

कोरोना की वजह से इस साल वैसे तो हर सेक्टर में स्लोडाउन रहा. इसीलिये मोबाइल कंपनियों की सेल भी कम रही. लेकिन फिर भी कुछ मोबाइल फोन पूरी दुनिया में पॉपुलर हुए. इस साल अब तक टॉप कंपनियों में एप्पल और सैमसंग तो रहे ही लेकिन चाइनीज कंपनी शाओमी के फोन भी टॉप सेलिंग रहे. तो चलिये आपको बताते हैं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन और उनकी कंपनी के बारे में. अगर आप भी स्मार्टफोन बदलने का प्लान कर रहे हैं, तो इन मॉडल में से कोई फोन ले सकते हैं.

1-आईफोन है सबसे आगे मोबाइल कंपनी में सबसे ऊपर है आईफोन. महंगे होने के बावजूद आईफोन इस साल दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है. इस साल एप्पल ने 377 लाख से ज्यादा आईफोन 11 बेचे हैं. आईफोन 11 की कीमत करीब 65 हजार से शुरू है. एप्पल कंपनी ने आईफोन 10 के बाद उसका थोड़ा सस्ता वर्जन iPhone XR भी लॉन्च किया था और अब तक इस फोन ने भी अच्छी कमाई की है. इस साल करीब 80 लाख से ज्यादा iPhone XR बिके हैं और इसकी कीमत 48 हजार से शुरु है.

एप्पल का एक और फोन iPhone SE भी टॉप सेलिंग फोन में से एक है. ये आईफोन में थोड़ा सस्ता फोन है और इसकी स्क्रीन भी थोड़ी छोटी है कंपनी ने इस साल अबतक करीब 87 लाख से ज्यादा iPhone SE बेचे हैं. IPhone SE की कीमत 38000 हजार रुपये से स्टार्ट है.

2-सैमसंग भी टॉप में दूसरे नंबर कोरियन कंपनी सैमसंग के स्मार्टफोन हैं. Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन की दुनियाभर में 114 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं. ये फोन साल 2020 के पहले 6 महीने में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड फोन बन गया है. इस फोन की कीमत 24 हजार रुपये से शुरू है. सैमसंग के कुछ और स्मार्टफोन ने भी बहुत अच्छा बिजनेस किया है. जैसे गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5G फोन भी दुनियाभर में खूब पसंद किया गया. हालांकि महंगा होने की वजह से ये टॉप सेलर फोन नहीं रहा.

3-शाओमी के फोन सबसे पॉपुलर आईफोन और सैमसंग के बाद चाइनीज कंपनी शओमी के स्मार्टफोन्स ने भी खूब धूम मचायी है और इस कंपनी के फोन टॉप सेलर फोन में रहे हैं. शाओमी के Redmi Note 8 फोन की पूरी दुनिया में 110 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं. इस फोन की कीमत भी ज्यादा नहीं इसलिये ये खूब पॉपुलर हुआ. फोन की कीमत मार्केट में 13 हजार की रेंज से शुरू है.

4- रेडमी सीरीज फोन छाये अगर सेल के हिसाब से देखें तो शाओमी के कई दूसरे फोन भी अच्छे बिके और सेल के हिसाब से तीसरे चौथे नंबर शाओमी के फोन रहे. शाओमी का Redmi Note 8 Pro भी खूब बिका. ये इस बजट में पहला गेमिंग फोन था. और इसकी कीमत करीब 17 हजार से शुरू है. शाओमी का Redmi 8A फोन की भी करीब 73 लाख से ज्यादा यूनिट खरीदी गयी और इसकी 8 हजार रुपये से स्टार्ट है.

5- वनप्लस 8 भी हुआ पॉपुलर ये फोन महंगे फोन की रेंज में है और इसकी कीमत 60 हजार रुपये से शुरू है. फोटोग्राफी से लेकर और दूसरे फीचर्स में भी ये फोन काफी सुपर्ब है. लेकिन महंगा होने की वजह से इसकी सेल बाकी स्मार्टफोन से कम रही. हालांकि अपने फीचर्स की वजह से ये फोन भी टॉप रेटेड फोन में शामिल रहा. वन प्लस सीरीज के फोन ONEPLUS 7T PRO की भी अच्छी ब्रिकी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget