एक्सप्लोरर

इस हफ्ते स्मार्टफोन मार्केट में मचेगा धमाल, Vivo, Motorola और Lava लाएंगे नए धाकड़ फोन

इस हफ्ते भारतीय मार्केट में Vivo, Motorola और Lava अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं, जो दमदार प्रोसेसर, जबरदस्त कैमरा और लेटेस्ट AI फीचर्स से लैस होंगे.

अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए खुशखबरी है! भारत में तीन बड़े ब्रैंड्स. Vivo, Motorola और Lava. अपने नए और दमदार स्मार्टफोन्स लेकर आ रहे हैं जो न सिर्फ जबरदस्त फीचर्स से लैस हैं, बल्कि दिखने में भी प्रीमियम हैं.

आइए जानते हैं कौन-कौन से स्मार्टफोन इस हफ्ते भारतीय मार्केट में कदम रखने जा रहे हैं और इनमें क्या-क्या खास मिलने वाला है:

Moto Edge 60 Ultra- 10 जून को होगी लॉन्चिंग

Motorola का यह नया स्मार्टफोन 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है और इसे Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें 1.5K क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है जो कलर और ब्राइटनेस के मामले में काफी शानदार अनुभव देने वाला है.

कैमरे की बात करें तो रियर साइड पर तीन 50MP सेंसर मिलते हैं और फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतरीन होगी.

इसके अलावा, फोन में Dimensity 7400 चिपसेट, 12GB रैम, और 5500mAh बैटरी मिलती है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और लंबी अपडेट सपोर्ट (3 साल OS और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स) भी इसकी खूबियों में शामिल है.

Vivo T4 Ultra- 11 जून को आएगा बाजार में

Vivo का ये नया फोन भी इस हफ्ते की सबसे बड़ी लॉन्च में से एक है, जो 11 जून दोपहर 12 बजे मार्केट में दस्तक देगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर, जो हाई परफॉर्मेंस देने में माहिर है.

फोन में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है, मतलब तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखेगी। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP IMX882 सेंसर मिलेगा.

फोन में AI बेस्ड फीचर्स जैसे कि नोट असिस्ट, कॉल ट्रांसलेशन, इरेज़ और सर्च जैसे स्मार्ट टूल्स भी हैं जो इसे एक प्रीमियम AI स्मार्टफोन बनाते हैं.

Lava Storm Lite 5G- 13 जून को होगा लॉन्च

भारतीय ब्रैंड Lava भी अपने नए 5G फोन के साथ मैदान में उतरने वाला है. 13 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला ये फोन उन यूज़र्स के लिए है जो अच्छा परफॉर्मेंस बजट में चाहते हैं.

इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देगा. Amazon पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी बना है, जिससे साफ है कि फोन को लॉन्च के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

क्या है खास इस हफ्ते की लॉन्चिंग्स में?

  • सभी तीनों स्मार्टफोन 5G को सपोर्ट करते हैं
  • कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं
  • Vivo और Motorola अपने फोन्स में AI बेस्ड फीचर्स दे रहे हैं
  • Lava अपने बजट सेगमेंट को और मजबूत करने जा रहा है

तो अगर आप भी नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार कर लीजिए, क्योंकि इस हफ्ते के इन नए स्मार्टफोन्स में से एक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget