एक्सप्लोरर

दीवार फांदकर 4 करोड़ के iPhones उड़ा ले गए चोर, तरीका Money Heist जैसा

Apple iPhone : चोरों ने पास की एक कॉफी शॉप के सहारे से एपल स्टोर में घुसपैठ की. दिलचस्प बात तो यह है कि चोरों ने कॉफी शॉप से कुछ नहीं चुराया. लेकिन, 4 करोड़ के iPhone उड़ा ले गए.

iPhone Steal : क्या आपने नेटफ्लिक्स की Money Heist सीरीज देखी है? नहीं नहीं, हम टेक्नोलॉजी में एंटरटेनमेंट की खबर नहीं बता रहे हैं. बस हम Money Heist के चोरों का स्टाइल आपको याद दिला रहे हैं. दरअसल, कुछ इस ही स्टाइल में चोरों ने आईफोन की चोरी की है. खबर वॉशिंगटन की है, जहां के एपल स्टोर से 500,000 डॉलर के आईफोन लूट लिए गए, जो भारतीय कीमत के हिसाब से लगभग 4 करोड़ रुपये हैं. ये वाकई एक बड़ी अमाउंट है. यह घटना एपल स्टोर, एल्डरवुड मॉल में हुई है. स्टोर की सिक्योरिटी भी चोरों को रोक नहीं सकी, क्योंकि घटना रात के समय हुई जब मॉल बंद था और उस समय एपल स्टोर पर कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था.

आखिर चोर एपल स्टोर में घुसे कैसे?

सिएटल कॉफी गियर के सीईओ माइक एटकिंसन के ट्वीट के अनुसार, चोरों ने पास की एक कॉफी शॉप के सहारे से एपल स्टोर में घुसपैठ की. दिलचस्प बात तो यह है कि चोरों ने कॉफी शॉप से कुछ नहीं चुराया. हालांकि, चोरों ने कॉफी शॉप का ताला और बाथरूम की दीवार तोड़ दी, जिसकी मरम्मत करवाने में मालिक के $1,500 (लगभग 1,23,000 रुपये) तक खर्च कर हो सकते हैं.

एपल ने क्या कहा?

फिलहाल एपल ने अभी तक इस मामले पर कोई कॉमेंट नहीं की है. किन आईफोन की चोरी हुई है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन अवश्य ही कंपनी अपने लेटेस्ट iPhones को स्टोर में बेच रही थी. 

क्या कहीं अवेलेबल है चोरी की फुटेज?

एरिक मार्क्स, जो सिएटल कॉफी गियर के एक क्षेत्रीय रिटेल मैनेज हैं उन्होंने किंग5 न्यूज वेबसाइट को बताया कि  चोर कॉफी शॉप में घुसपैठ कर रहे थे और फिर सिक्योरिटी सिस्टम को दरकिनार कर वे एपल स्टोर तक पहुंच गए, और यह सब केवल संयोग या भाग्य नहीं है, बल्कि पूरी डकैती पूर्व नियोजित थी. चोरों ने अच्छी तरह से सोच-समझकर और प्लान बनाकर चोरी की है. पुलिस अधिकारियों के हाथ चोरी की फुटेज लग चुकी है. लेकिन, चूंकि यह एक गहरी जांच है, इसलिए फुटेज को सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें - VI ने लॉन्च किया पॉकेट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान, मिलेगा 30GB डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Samsung भी देने लगी Silicon-Carbon बैटरी, जानिए क्यों मची है इस नई टेक्नोलॉजी की धूम
अब Samsung भी देने लगी Silicon-Carbon बैटरी, जानिए क्यों मची है इस नई टेक्नोलॉजी की धूम
मधुमक्खी के छत्ते से आया आइडिया लाएगा क्रांति! सोलर पैनल की परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त
मधुमक्खी के छत्ते से आया आइडिया लाएगा क्रांति! सोलर पैनल की परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget