एक्सप्लोरर

जबरदस्त बैटरी बैकअप के साथ आकर्षक कीमत में उपलब्ध हैं ये पावरबैंक

स्मार्टफोन्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए पावरबैंक काफी जरूरी हो गया है. खासतौर से ट्रैवलिंग करने के दौरान यह महत्वपूर्ण सामान है. बाजार में कई किफायती पावरबैंक उपलब्ध हैं.

नई दिल्लीः अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो पावरबैंक का महत्व जानते ही होंगे. चाहें बस हो या ट्रेन पावरबैंक हर जगह चार्जिंग का बेहतरीन साधन माना जाता है. वर्तमान समय में तमाम कंपनियां पावरबैंक बना रही हैं और वे कम कीमत में उपलब्ध हैं. आज आपको कुछ ऐसे पावरबैंक के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत काफी कम और फीचर्स काफी जबरदस्त हैं. इन्हें बाजार से खरीदन के अलावा ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है. इन सभी की बैटरी काफी दमदार है और आपके स्मार्टफोन को कई बार चार्ज करने की क्षमता है. चलिए इनके बारे में जान लेते हैं.

Redmi 20000mAh Li-Polymer Power Bank

रेडमी जबरदस्त स्मार्टफोन्स के अलावा पावरबैंक भी शानदार बनाती है. इसका यह पावरबैंक 20000 mAh की बैटरी क्षमता वाला है. डिजाइन की बात करें, तो यह काफी आकर्षक है और इसे कैरी करना आसान है. इसमें दो चार्जिंग पोर्ट हैं, जिससे एक साथ दो डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है. यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें सेफ्टी का ध्यान रखा गया है. इसमें शॉर्ट-सर्किट, ओवर-चार्जिंग जैसे प्रोटेक्शन दिए गए हैं. यह सस्ता और टिकाऊ पावरबैंक है. ई-कॉमर्स साइट पर इसकी कीमत 1399 रुपये है.

URBN 10000mAh Li-Polymer Power Bank

यूआरबीएन का 10,000mAh का पावरबैंक 12W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें दो आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं. इससे आपकी डिवाइस तेजी से चार्ज होते हैं. यह पावरबैंक 4-स्तरीय सेफ्टी के साथ आता है. यह एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं. ई-कॉमर्स साइट पर इसकी कीमत 649 रुपये है.

Ambrane 10000mAh Li-Polymer Power Bank

एम्ब्रेन के पावरबैंक काफी शानदार हैं. इसकी बैटरी क्षमता 10000mAh है और यह 12W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा गया है. इसका डिजाइन बेहद खास है, जिसमें ABS प्लास्टिक एक्सटीरियर लगाया गया है. इसकी बॉडी पर स्क्रैच नहीं आ सकते. यह सर्किट सुरक्षा के 9-लेयर के साथ आता है, जिससे आप अपने गैजेट्स को सुरक्षित रूप से चार्ज कर सकते हैं. इसमें बैटरी लेवल दिखाने के लिए एक एलईडी इंडिकेटर है. यह दो 12W यूएसबी पोर्ट के साथ आता है. ई-कॉमर्स साइट पर इसकी कीमत 699 रुपये है.

Realme 10000mAH Power Bank

रियलमी के पावरबैंक दमदार होते हैं. इनकी क्षमता भी काफी होती है. इसका 10000mAh क्षमता वाला पावरबैंक 18W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करता है, जिससे आप अपने डिवाइस को जल्दी चार्ज कर सकते हैं. यह टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और दुर्घटना को रोकने के लिए सर्किट सुरक्षा की 12 लेयर के साथ आता है. यह पावर बैंक एक हाई डेंसिटी बैटरी के साथ आता है, जो 500 रिचार्ज साईकल के बाद भी 100% क्षमता बरकरार रख सकता है. ई-कॉमर्स साइट पर इसकी कीमत 1699 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
World First AI Boss Store : दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
iPhone Battery Throttling: क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या प्रधानमंत्री ने किया है आधार पर फ्री फोन देने का ऐलान? जानें सच
क्या प्रधानमंत्री ने किया है आधार पर फ्री फोन देने का ऐलान? जानें सच

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget