एक्सप्लोरर

Airtel 5G: एयरटेल 5G के साथ 1983 क्रिकेट विश्व कप के स्टेडियम अनुभव फिर से दोहराया गया

एयरटेल का 175 रीप्लेड अनुभव और कपिल देव का 5G पावर्ड होलोग्राम इमर्सिव वीडियो एंटरटेनमेंट के भविष्य को प्रदर्शित करता है.

Airtel 5G: क्रिकेट के दीवानों के पास जश्न मनाने की एक और वजह है. भारती एयरटेल 1983 क्रिकेट विश्वकप के दौरान जिम्बाब्वे के बनाम खेली गई कपिल देव की प्रसिद्ध 175* की पारी के स्टेडियम अनुभव को फिर से क्रिएट करने में सफल रही है. 

टीवी तकनीशियनों की हड़ताल के कारण, मूल मैच का कोई रिकॉर्डेड फुटेज नहीं था, मगर टेलीकॉम दिग्गज ने ‘175 रीप्लेड’ के 4K अनुभव के माध्यम से मैच से महत्वपूर्ण हाइलाइट्स को जीवंत किया.  महान क्रिकेटर के साथ अपनी तरह की पहली होलोग्राम बातचीत ने इस आयोजन के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया. 

अपनी तकनीकी क्षमताओं का परीक्षण करते हुए, एयरटेल ने चुनिंदा दर्शकों को 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन दिया, जिसमें 1 Gbps से अधिक की गति और 20 मिलीसेकंड से कम की लेटेंसी का अनुभव किया जा सकता था. इसने 50 से अधिक यूजर्स को मैच के 4K वीडियो अनुभव का आनंद लेने का मौका दिया. यूजर्स के पास कई कैमरा एंगल, 360-डिग्री इन-स्टेडिया व्यू, शॉट एनालिसिस और स्टैटिस्टिक्स तक रीयल-टाइम एक्सेस था, जिसने इस अनुभव और अधिक रोमांचकारी बनाया. इमर्सिव वीडियो एंटरटेनमेंट के भविष्य को बदलने की राह पर आगे बढ़ते हुए, इस कार्यक्रम का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाना है. 

आयोजन की सफलता पर बोलते हुए, भारती एयरटेल के सीटीओ, रणदीप सेखों ने कहा, “5G की गीगाबिट गति और मिलीसेकंड लेटेंसी हमारे मनोरंजन के इस्तेमाल के तरीके को बदल देगी. आज के प्रदर्शन के साथ, हमने 5G और डिजिटल दुनिया में अत्यधिक व्यक्तिगत इमर्सिव अनुभव की अनंत संभावनाओं की परतों को खोलना शुरू  कर दिया है.”

महान क्रिकेटर के होलोग्राम के साथ बातचीत, भारत में अपनी तरह की पहली शुरुआत है जिसने इस आयोजन के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया.  कपिल देव का एक 5G संचालित वर्चुअल अवतार मंच पर दिखाई दिया जिसने दर्शकों के साथ वास्तविक समय में बातचीत की और उन्हें अपनी पारी के कुछ सबसे महत्वपूर्ण और यादगार क्षणों से रूबरू करवाया.  “मैं 5G तकनीक की शक्ति से चकित हूं और अपने डिजिटल अवतार को अपने प्रशंसकों के साथ ऐसे बातचीत करते देख रहा हूँ जैसे कि मैं वास्तव में वहाँ खुद मौजूद हूँ.  इस अद्भुत प्रयास और मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण पारियों में से एक को जीवंत करने के लिए एयरटेल को धन्यवाद. ” कपिल देव ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा. 

रणदीप सेखों ने कहा, “5G आधारित होलोग्राम के साथ, हम वर्चुअल अवतार को किसी भी स्थान पर ले जाने में सक्षम होंगे. यह मीटिंग, कांफ्रेंस, और लाइव समाचारों के लिए एक गेम-चेंजर होगा, और इसके कई अन्य प्रभावी उपयोग किए जा सकेंगे. इस उभरती डिजिटल दुनिया में भारत के लिए अभिनव उपयोग के मामलों की एक ठोस पाइपलाइन का निर्माण करने के लिए 5G के साथ एयरटेल पूरी तरह से तैयार है. ”

जैसे-जैसे देश 5G स्पेक्ट्रम के करीब पहुंचता जा रहा है, एयरटेल टैकनोलजी सेगमेंट पर अधिक जोर लगा रहा है, जिससे दर्शकों को इस बात की झलक मिल रही है  कि 5G अपने ग्राहकों के लिए क्या-क्या ला सकता है. इन-स्टेडिया अनुभव पिछले एक साल में टेल्को द्वारा आयोजित कई 5G आयोजनों में से नवीनतम है. सितंबर 2021 में, कंपनी ने एयरटेल 5G पर लाइव क्लाउड गेमिंग इवेंट की मेजबानी की, जिसमें मॉर्टल और माम्बा जैसे प्रो-गेमर्स शामिल थे. 

इसके अगले महीने एयरटेल ने कोलकाता के बाहरी इलाके में भारत का पहला ग्रामीण 5G परीक्षण किया. कंपनी ने #5GforBusiness पहल भी शुरू की है और 5G आधारित समाधानों का परीक्षण करने के लिए कई प्रमुख टैकनोलजी ब्रांडों और कंपनियों के साथ साझेदारी की है. 

Disclaimer: 5G Demo based on trial spectrum given by Department of Telecom.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget