एक्सप्लोरर

iPhone में स्पाइवेयर का अलर्ट, पेगासस सुन सकता है आपकी बातचीत, बचने के लिए करें ये काम

iPhone Spyware Alert : एप्पल की डिवाइस को स्पाइवेयर से अछूता माना जाता था, लेकिन अब अमेरिका में आए इस ताजा तरीन मामले के बाद एप्पल की सिक्योरिटी पर सवालिया निशान उठ गए हैं.

iPhone Spyware Alert : कुछ महीने पहले भारत में पेगासस से जासूसी का मामला छाया हुआ था, जिसको लेकर संसद से लेकर न्यूज रूम तक में राजनीतिक पार्टियों के बीच काफी वाद-विवाद हुआ था. ठीक ऐसा ही मामला अब आईफोन के साथ सामने आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आईफोन में पेगासस स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो रहा है, जो यूजर्स की जासूसी कर रहा है.  

आपको बता दें आईफोन में पेगासस की जानकारी यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में मौजूद सायबर रिसर्च टीम सिटीजन लैब ने दी है, इसके साथ ही सिटीजन लैब ने आईफोन और एप्पल डिवाइस के यूजर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे सभी अपने फोन और अन्य डिवाइस को तुरंत अपडेट कर लें.

कैसे चला पेगासस के बारे में पता

सिटीजन लैब ने एक्स पर लिखी अपनी पोस्ट में बताया कि पिछले सप्ताह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक व्यक्ति की डिवाइस की जांच करते समय सिटीजन लैब ने पाया की डिवाइस में जीरो-क्लिक वल्नरेबिलिटी का इस्तेमाल करके NSO समूह के द्वारा पेगासस स्पाइवेयर डिलीवर किया जा रहा है. 

 
कैसे स्पाइवेयर कर रहा है जासूसी

सिटिजन लैब ने इस स्पाईवेयर को BLASTPASS कहा, जो लेटेस्ट वर्जन iOS (16.6) पर चलने वाले आईफोन को बिना यूजर्स के पता चले नुकसान पहुंचा सकता है, मतलब यूजर्स का फोन हैक हो जाएगा और उसे खबर तक नहीं होगी. सिटिजन लैब ने एप्पल को इस मैलवेयर की जानकारी दी, एप्पल ने तुरंत ही इसे फिक्स करने के लिए स्पेशल अपडेट जारी किए. ये अपडेट आईफोन, आईपैड, मैक कंप्यूटर्स और स्मार्टवॉच समेत सभी प्रोडक्ट्स के लिए हैं.

कैसे करें स्पाइवेयर से बचाव

एप्पल ने अपने यूजर्स को चेतावनी देते हुए अपने आईफोन, आईपैड, मैक बुक और एप्पल वॉच को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है. साथ ही सिटीजन लैब ने एप्पल के इस तत्काल एक्शन की सराहना की है.

यह भी पढ़ें : 

लकड़ी वाले सॉकेट बोर्ड में क्या आ सकता है करंट? जानने के बाद यूज करने से करेंगे तौबा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget