एक्सप्लोरर

ये बात अगर जान लेंगे तो फिर कभी स्लो या हैंग नहीं करेगा मोबाइल फ़ोन! आजमाकर देखिए

मोबाइल फोन चलाते-चलाते अगर ये स्लो हो गया है या इसकी बैटरी जल्दी खत्म होने लगी है तो आज जानिए कि आप कैसे इसकी स्पीड या लाइफ बेहतर कर सकते हैं.

आप सभी ने ये बात गौर की होगी कि पुराना स्मार्टफोन नए की तुलना में हैंग करने लगता है या इसकी बैटरी जल्दी खत्म होती है. कई लोग तो इसी कारण नया फोन भी खरीद लेते हैं. लेकिन जो लोग नया फोन नहीं खरीद सकते या उनका बजट उन्हें इस बात की इजाजत नहीं देता तो आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप कैसे अपने पुराने स्मार्टफोन की लाइफ को बेहतर और नया जैसा फास्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको बिल्कुल भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, बस स्मार्ट तरीके से  कुछ काम करना है.

हटा दें गैर जरूरी ऐप्लिकेशन 

मोबाइल फोन को फास्ट और उसकी बैटरी को बचाने के लिए अपने स्मार्टफोन से सभी वो ऐप्लिकेशन हटा दें जिनकी जरूरत आपको नहीं है. अगर मोबाइल का कोई डिफॉल्ट सॉफ्टवेयर हैं तो उसका अपडेट और डाटा भी क्लियर कर दें जिससे वो एक नए स्मार्टफोन में आने वाले ऐप्स की तरह बन जाएगा. कई बार ऐप्स का डेटा हैवी होने के कारण भी मोबाइल फोन हैंग करने लगता है और स्लो हो जाता है.

लाइव के बजाय सिंपल वॉलपेपर

हर कोई चाहता है कि उसका स्मार्टफोन दूसरे व्यक्ति को आकर्षक दिखे. इसके लिए लोग तरह-तरह के लाइव वॉलपेपर या एनिमेशन वॉलपेपर मोबाइल फोन पर लगाते हैं. हालांकि ये दूसरे व्यक्ति को आपका स्मार्टफोन अच्छा तो जरूर दिखाते हैं लेकिन आपके मोबाइल फोन की बैटरी लाइफ को कम और बैटरी जल्दी एग्जॉस्ट होती है. लाइव वॉलपेपर लगातार मोबाइल फोन में काम कर रहे होते हैं जिसके चलते भी फोन स्लो हो जाता है. जब आप अन्य किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं और बैकग्राउंड में पहले से कुछ चल रहा होता है तो दोनों चीजें एक साथ चलने की वजह से मोबाइल फोन स्लो हो जाता है और फिर हैंग करने लगता है.

हैवी फाइल को क्लाउड या एसडी कार्ड में रखें

जैसे-जैसे आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहते हैं वैसे-वैसे आपके पास नई-नई फाइल्स, काम की चीजें आदि आते रहती हैं. जब ये सभी आपके मोबाइल फोन में इकट्ठा होने लगती हैं तो इससे भी फोन स्लो होने लगता है. इसलिए समय-समय पर हैवी फाइल्स को क्लाउड या एसडी कार्ड में अपलोड करते रहें  जिससे मोबाइल फोन का स्टोरेज खाली रहेगा और ये फास्ट काम करेगा. 

अपडेट

कई बार मोबाइल फोन स्लो होने का कारण उसका ऑपरेटिंग सिस्टम भी होता है. दरअसल, समय के साथ मोबाइल के लिए नए-नए ऑपरेटिंग सिस्टम या उसका अपडेट आता है. यदि आप ऐसा नहीं करते तो भी मोबाइल फोन स्लो होने लगता है. अपडेट में ऐप्स अलग तरह के डाटा और नए फीचर के साथ आते हैं जबकि पुराने वर्जन में वे ज्यादा हैवी या पुरानी सेटिंग के हिसाब से काम करते हैं जो मोबाइल फोन को स्लो करता है.

सबसे जरूरी है ये काम 

जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए शरीर को आराम की जरूरत है उसी तरह मोबाइल फोन या लैपटॉप और डेस्कटॉप को भी आराम या डेली रीस्टार्ट की जरूरत होती है. कामकाज खत्म होने के बाद मोबाइल की हिस्ट्री आदि डिलीट करें और एक बार उसे रीस्टार्ट करें. रीस्टार्ट करने से पहले ये ध्यान रखें कि करीब 30 सेकेंड तक मोबाइल फोन बंद रहे.  यदि आप इसे रोजाना करते हैं तो आपका पुराना फोन फास्ट काम करेगा और बैटरी भी अच्छी रहेगी. 

यह भी पढ़ें: सर्दी में बार-बार गर्म हो रहा है फोन... तो थोड़ा संभलकर! कहीं आपका बैंक अकाउंट ना हो जाए खाली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget