एक्सप्लोरर

Android Smartphone पर यह काम किया तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, Google ने बताए खतरे

Google ने कहा है कि एंड्रॉयड डिवाइसेस पर गूगल प्ले स्टोर से अलावा कहीं और से ऐप्स डाउनलोड करने पर मालवेयर इंस्टॉल होने की संभावना 50 गुणा बढ़ जाती है.

अगर आपके पास Android डिवाइस है तो हमेशा Google Play Store जैसे भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें. दरअसल, थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप्स डाउनलोड करना आपको भारी पड़ सकता है. गूगल ने इसके खतरे बताते हुए कहा कि इससे फोन में मालवेयर इंस्टॉल होने की संभावना बढ़ सकती है. मालवेयर से आपके डिवाइस से डेटा चोरी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान होने का भी खतरा है. 

गूगल ने बताया यह खतरा

एंड्रॉयड डेवलपर्स ब्लॉग में गूगल ने बताया कि अगर कोई यूजर प्ले स्टोर को छोड़कर किसी दूसरी जगह से ऐप्स डाउनलोड करता है तो इसमें मालवेयर होने की संभावना 50 गुना बढ़ जाती है. कंपनी ने कहा कि उसकी मजबूत प्राइवेसी पॉलिसी और थ्रेट डिटेक्शन के कारण उसने लगभग 23 लाख संदिग्ध ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर आने से रोक दिया है. हालांकि, कई बार मालवेयर वाली ऐप्स प्ले स्टोर पर भी आ जाती है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद हटाया जाता है. 

हाल ही में हटाई गईं थीं 300 से अधिक ऐप्स

हाल ही में ऐसी 300 से अधिक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया था, जो एंड्रॉयड 13 के सिक्योरिटी फीचर्स को बाइपास करते हुए यूजर्स डेटा की चोरी कर रही थी. इन्हें कुल मिलाकर 6 करोड़ से अधिक बार इंस्टॉल किया गया था. ये ऐप्स एड दिखाकर लोगों को अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने के लिए उकसाती थी. ये फिशिंग अटैक के जरिए यूजर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी चुराने की फिराक में थीं. इन ऐप्स को वेपर नाम के ऑपरेशन के तहत ऑपरेट किया जा रहा था.

मालवेयर रोकने के लिए ये कदम उठाएगी गूगल

गूगल ने कहा है कि वह मालवेयर वाली ऐप्स को प्ले स्टोर पर आने से रोकने के लिए कई कदम उठाएगी. अब हैकर्स के लिए मलेशियस ऐप्स डाउनलोड कराने के लिए यूजर्स को अपने जाल में फंसाना मुश्किल हो जाएगा. साथ ही कंपनी अपने प्ले प्रोटेक्ट लाइव थ्रेट डिटेक्शन को भी एक्सपैंड कर रही है, जिससे प्ले स्टोर पर फर्जी ऐप्स को लिस्ट करना मुश्किल हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

इस मामले में ChatGPT से आगे निकला DeepSeek, भारतीयों को भी खूब लुभा रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit
QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
IND vs AFG: टॉप ऑर्डर ढेर, फिर राशिद-नबी ने धोया; दूसरे टी20 में अफगानिस्तान ने दिया 160 का लक्ष्य
टॉप ऑर्डर ढेर, फिर राशिद-नबी ने धोया; दूसरे टी20 में अफगानिस्तान ने दिया 160 का लक्ष्य
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
बीजेपी के भीतर PM मोदी को भारत रत्न देने की मांग? नड्डा बोले- 'सुझाव अच्छा है, लेकिन...'
बीजेपी के भीतर PM मोदी को भारत रत्न देने की मांग? नड्डा बोले- 'सुझाव अच्छा है, लेकिन...'
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
Embed widget