एक्सप्लोरर

Instagram: इंस्टाग्राम का यह धुआंधार फीचर अमेजन और फ्लिपकार्ट की कर देगा छुट्टी

Instagram Shopping Feature: Instagram में एक नया पेमेंट फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से छोटे कारोबारी डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए अपना कारोबार कर पाएंगे.

Instagram New Feature: मेटा के स्वामित्व वाले एप इंस्टाग्राम (Instagram) में अब एक और नया फीचर जुड़ने जा रहा है, जिसके बाद आप इंस्टाग्राम पर ही शॉपिंग कर पाएंगे. दरअसल, Instagram में एक नया पेमेंट फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से छोटे कारोबारी डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए अपना कारोबार कर पाएंगे. नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से दी है.

Instagram पर मिलेगा Shopping का फीचर

ब्लॉग में बताया गया है कि टाइमलाइन पर दिख रहे किसी भी प्रोडक्ट पर टैप करके सीधे चैटबॉक्स (DM) से शॉपिंग की जा सकेगी, हालांकि इसके लिए मेटा पे (Meta Pay) का यूज करना होगा. इसके अलावा, भविष्य में किसी अन्य पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इस संबंध में इंस्टा ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है. बता दें, साल 2020 में मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रोडक्ट को सेल करने की सुविधा दी थी.

Instagram ने पेश किए नए-नए फीचर्स

पिछले हफ्ते ही इंस्टाग्राम (Instagram) ने सब्सक्राइबर चैट, सब्सक्राइबर रील, सब्सक्राइबर पोस्ट और सब्सक्राइबर होम फीचर्स को लेकर जानकारी दी है. इससे पहले Instagram ने एक नया अपडेट जारी किया था, जिसके बाद अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल में तीन पोस्ट या किसी तीन रील्स (reels) को पिन कर सकते हैं. Pin किए गए रील्स या पोस्ट प्रोफाइल में सबसे ऊपर दिखाई देंगे. इस तरह आप भी चाहें तो अपने बेस्ट तीन पोस्ट या रील्स को पिन कर सकते हैं. यह फीचर काफी हद तक फेसबुक पेज के पिन टू टॉप (Pin To Top) फीचर जैसा ही है. जानकारी के लिए बता दें, यह फीचर ट्विटर (Twitter) और TikTok में पहले से ही मौजूद है.

Instagram पर ऐसे पिन करें पोस्ट

अगर आप भी अपने किसी पोस्ट या रील्स को पिन करना चाहते हैं, तो पहले उस रील या पोस्ट को इंस्टाग्राम (Instagram) पर खोलें. अब ऑप्शन को खोलें और साइड में दिख रहे तीन डॉट पर टैप करें. फिर Pin to your profile के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद वह पोस्ट या रील आपकी प्रोफाइल के ग्रिड में दिखाई देने लगेगी.

 

Cyber Attack: Cleartrip पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर बिक रहा यूजर्स का निजी डाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget