एक्सप्लोरर

Smartphone चार्ज कर सकता है ये पौधा! हवा को भी करता है साफ, वैज्ञानिकों ने कहा- 'बड़ी उपलब्धी'

इस बनावटी पौधे में पांच हजार से ज्यादा सोलर सेल लगे हैं और इसमें सिंथेटिक बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया गया है. इसकी पांच बनावटी पत्तियां बिजली पैदा कर सकती हैं.

Artificial Plant: आज के समय में ग्रीन एनर्जी की दुनियाभर में जरूरत है. विज्ञान अक्सर अद्भुत खोज करता रहता है. इसी बीच न्यूयॉर्क में Binghamton University के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक अद्भुत आविष्कार किया है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक आर्टिफिशियल पौधा तैयार किया है , जो हवा को तो साफ करेगा ही, साथ ही बिजली भी पैदा करेगा. खास बात ये है कि ये बिजली एक स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त होगी. 

इस बनावटी पौधे में पांच हजार से ज्यादा सोलर सेल लगे हैं और इसमें सिंथेटिक बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया गया है. इसकी पांच बनावटी पत्तियां बिजली पैदा कर सकती हैं. इतना ही नहीं, ये ऑक्सीजन भी छोड़ सकती हैं. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह पौधा अन्य प्राकृतिक पौधों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से कार्बन डाइऑक्साइड को खत्म कर सकता है. स्टडी के मुताबिक, इस पौधे की जरूरतें भी अन्य पौधों जैसी ही हैं. इसे भी पानी और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है, जिससे यह चलता रहे. 

जानें कैसे काम करता है ये पौधा

वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले समय में इसमें कई सुधार किए जाएंगे ताकि इसका मेंटेनेंस कम करना पड़े. शोधकर्ताओं ने कहा कि जब इसकी पत्तियों को प्लांट स्ट्रक्चर से एक सीरीज में कनेक्ट किया जाता है तो यह सिस्टम 2.7 V का करंट पैदा करता है. यह अधिकतम 140 µW की पावर पैदा कर सकता है, जो एक पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज कर सकती है. रिसर्चर्स का मानना है कि भविष्य में यह खोज साफ हवा देने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी.

कॉन्सेप्ट के तौर पर किया गया पेश

अभी यह कृत्रिम प्लांट एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया है. यह आर्टिफिशियल पौधा इनडोर वातावारण को शुद्ध करने में मददगार साबित हो सकता है. भविष्य में इसका कई तरहों से इस्तेमाल किया जा सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले समय में ये लोगों तक आसानी से उपलब्ध हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

जल्द आ रहा सस्ता iPhone! Apple कम कीमत में लॉन्च करेगी ये मॉडल, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget