एक्सप्लोरर

Samsung ने Facebook से की पार्टनरशिप, ऑफलाइन रिटेलर्स को डिजिटल बनाने में करेंगे मदद

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. ऐसे में कंपनियां अपने बिजनेस मॉडल को बदलते माहौल के मुताबिक ढाल रही हैं. अब सैमसंग ने ऑफलाइन रिटेलर्स को डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने भारत में अपने ऑफलाइन दुकानदारों को ऑनलाइन कारोबार के बारे में ट्रेनिंग देने के लिए फेसबुक के साथ करार किया है. कंपनी के बयान के मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग के इस समय में पहले चरण में फेसबुक और सैमसंग 800 से ज्यादा ऑफलाइन दुकानदारों को ऑनलाइन कारोबार करने की ट्रेनिंग दे चुकी है. आने वाले हफ्तों में और अधिक ट्रेनिंग सीजन आयोजित किए जाएंगे.

इस कार्यक्रम के तहत ऑफलाइन रिटेलर्स को फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर उनकी ऑनलाइन मौजूदगी और पहचान बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है.

ग्राहकों को भी होगा फायदा सैमसंग इंडिया में मोबाइल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनदीप सिंह ने कहा, "फेसबुक के साथ हमारी साझेदारी बड़ी संख्या में हमारे खुदरा भागीदारों को डिजिटल रूप से आगे बढ़ने में मदद कर रही है. फेसबुक प्रशिक्षण का लाभ उठाकर हमारे खुदरा भागीदार स्थानीय उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से खोजने और लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होंगे."

सिंह ने कहा, "ग्राहकों को भी इससे फायदा होगा, क्योंकि वो अब अपने स्थानीय खुदरा विक्रेताओं के सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से गैलेक्सी स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट की जानकारी और खरीदारी कर सकते हैं." यह ट्रेनिंग सैमसंग के ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अपने व्यावसायिक पेज और अकाउंट सेट करने में मदद कर रही है.

कोरोना ने बदली दुनिया कोरोना वायरस के कारण बदलते परिवेश के साथ लोग डिजिटल प्लेटफार्मों पर अधिक समय बिता रहे हैं, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के पास भी सुनहरा मौका है. फेसबुक ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म के जरिए शॉप्स ई-कॉमर्स सर्विस को भारत में लॉन्च किया है. इस सर्विस की मदद से कोई भी किराना सामान के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

गूगल और एपल ने मिलकर तैयार की तकनीक, बनेगा कोरोना अलर्ट देने वाला ऐप

सिंगापुर: जज ने जूम कॉल पर आरोपी को सुना दी मौत की सजा, अब हो रही आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget