एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Watch 7 को किया गया स्पॉट, AI फीचर्स मिलने की उम्मीद

Galaxy Watch 7: सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 को जुलाई में लॉन्च किए जाने की संभावना है. इस स्मार्टवॉच के लॉन्च से पहले इसे ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है.

Samsung Galaxy: सैमसंग की गैलेक्सी स्मार्टवॉच दुनिया की टॉप-रैंक वाली स्मार्टवॉच में शुमार रहती है. सैमसंग के साथ-साथ अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन, टैबलेट यूज़ करने वाले कई यूज़र्स भी स्मार्टवॉच के मामले में सैमसंग गैलेक्सी को चुनते हैं. अब सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच का नेक्स्ट जनरेशन यानी नई स्मार्टवॉच सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है.

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7

सैमसंग जुलाई में एक इवेंट आयोजित करेगा, जिसमें वो अपने कई अन्य प्रॉडक्ट्स के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी के अगले स्मार्टवॉच यानी Samsung Galaxy Watch 7 को भी लॉन्च कर सकती है. सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है.

सैमसंग के आने वाले इस नए स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस पर मॉडल नंबर SM-L305U के साथ लिस्टेड किया गया है, जिसे सैममोबाइल ने स्पॉट किया है. इस स्मार्टवॉच के बारे में पहले लीक हुई जानकारी के साथ स्पॉट किए गए मॉडल को क्रॉस-रेफरेंस करने से पता चलता है कि यह मॉडल एलटीई कनेक्टिविटी के साथ गैलेक्सी वॉच 7 के 40mm वर्ज़न को रिप्रज़ेंट करता है. इसे खासतौर पर अमेरिकन मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है.

पॉवरफुल चिप से बढ़ेगी बैटरी लाइफ

वहीं, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स से इस बात की पुष्टि हो गई है कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.3 का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि Samsung Galaxy Watch 6 में भी किया गया था. हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 के बारे में पहले आई कुछ लीक रिपोर्ट्स इस स्मार्टवॉच में कुछ नए और बड़े अपग्रेड्स आने का इशारा करती हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग कथित तौर पर वॉच 7 में पहली बार 3nm प्रोसेसर शामिल करने जा रहा है. जो मौजूदा Exynos W930 चिप की तुलना में पॉवर को 50% तक बढ़ा देगा. इस नए चिप के साथ अगर वॉच 7 में पिछले गैलेक्सी वॉच 6 की जितनी क्षमता वाली बैटरी भी लगी होगी तो उसकी बैटरी लाइफ को शानदार बू्स्ट मिलेगा, जो स्मार्टवॉच यूज़र्स के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है.

Galaxy AI फीचर्स मिलने की उम्मीद

इसके अलावा, यह चिप सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 की इंटरनल स्टोरेज क्षमता को 32GB तक बढ़ा सकता है, जो वॉच 6 की 16GB स्टोरेज क्षमता से दोगुनी होगी. इन सभी चीजों के अलावा इस बार सैमसंग कंपनी अपने स्मार्टवॉच में गैलेक्सी एआई के रूप में एआई फीचर्स को भी शामिल कर सकती है. सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपनी नई एस सीरीज के स्मार्टफोन्स को गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ पेश किया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने स्मार्टवॉच में भी कुछ एआई फीचर्स को शामिल कर सकता है.

अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि सैमसंग गैलेक्सी का कोई स्मार्टवॉच एआई फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. इस वॉच का एआई फीचर्स यूज़र्स की हेल्थ का ख्याल रखने में मदद कर सकता है. अब देखना होगा कि सैमसंग जुलाई में लॉन्च होने वाले इस वॉच में कैसे फीचर्स को शामिल कर सकती है.

यह भी पढ़ें: 

WhatsApp Web का नया डिजाइन, देखें कैसे बदलेगा कंप्यूटर में व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने का अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget