एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 Ultra की भारत में कितनी होगी कीमत? स्पेक्स क्या मिलेंगे? यहां जानिए हर डिटेल 

Samsung Galaxy S24 Ultra: कोरियन कंपनी सैमसंग नए साल पर अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी. जब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विशेषकर अल्ट्रा मॉडल पर सभी की नजर है.

इस साल फरवरी में कोरियन कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी S23 सीरीज लॉन्च की थी. इस सीरीज का अल्ट्रा मॉडल दुनियाभर में लोगों को पसंद आया था. इसमें कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया था. अब सैमसंग अपनी नई सीरीज को जनवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च कर सकती है. कंपनी 17 जनवरी को ग्लोबली गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च कर सकती है. इसके तहत 3 फोन लॉन्च किए जाएंगे जिसमें गैलेक्सी S24, S24 Plus और S24 अल्ट्रा शामिल है. अल्ट्रा मॉडल में इस बार भी कंपनी 200 MP का कैमरा देगी लेकिन इसमें कुछ बदलाव होंगे.

कितनी होगी कीमत?

लीक्स में ये कहा जा रहा है कि कंपनी नई सीरीज को पिछले सीरीज के प्राइस रेंज पर ही लॉन्च कर सकती है. S23 की शुरुआत 74,999 रुपये से हुई थी. foneaerna की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नई सीरीज को यूरोप में पिछले सीरीज के मुकाबले कुछ कम रुपयों में भी लॉन्च कर सकती है. हम नीचे वेबसाइट के प्राइस को शेयर कर रहे हैं. ध्यान दें, ये कीमत लीक्स आधारित है और ये विदेशी बाजारों के हैं. इनमें बदलाव संभव है.

Samsung Galaxy S24 8GB + 128GB – 899 यूरो ( 997 डॉलर, लगभग 82,940 रुपये)
Samsung Galaxy S24 8GB + 256GB – 959 यूरो ( 1,060 डॉलर, लगभग 88,465 रुपये)

Samsung Galaxy S24+ 12GB + 256GB – 1,149 यूरो (1,274 डॉलर, लगभग 1,06,015 रुपये)
Samsung Galaxy S24+ 12GB + 512GB – 1,269 यूरो (1,405 डॉलर, लगभग. 1,17,090 रुपये)

Samsung Galaxy S24 Ultra 12GB + 256GB – 1,449 यूरो (1,607 डॉलर, लगभग 1,33,695 रुपये)
Samsung Galaxy S24 Ultra 12GB + 512GB – 1,569 यूरो  (1,740 डॉलर, लगभग 1,44,800 रुपये)
Samsung Galaxy S24 Ultra 12GB + 1TB – 1,809 यूरो (2,006 डॉलर, लगभग 1,66,950 रुपये)

गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के स्पेक्स 

इस स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच की QHD प्लस डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है. मोबाइल फोन क्वालकॉम की लेटेस्ट चिपसेट पर काम करेगा. स्मार्टफोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 200MP का वाइड लेंस, 50MP का 5x टेलीफोटो लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा. फ्रंट में 12MP का कैमरा कंपनी दे सकती है.

अल्ट्रा मॉडल को कंपनी 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है जिसमें टाइटेनियम ग्रे, ब्लैक, वायलेट और येलो शामिल है. गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में कंपनी 5000 एमएएच की बैटरी 45 वॉट के वायर्ड चार्जिंग के साथ, 15 वॉट के वायरलेस चार्जिंग के साथ और 4.5 वॉट के रिवर्स्ड चार्जिंग के साथ मिल सकती है.

जनवरी में इस सीरीज के अलावा वनप्लस 12 सीरीज भी लॉन्च होनी है. कंपनी 23 जनवरी को वनप्लस 12 और 12R को लॉन्च करेगी. वनप्लस 12 में इस बार 50+48+64MP के कैमरा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:

Upcoming Smartphone: जनवरी के पहले हफ्ते में ही लॉन्च होंगे 5 स्मार्टफोन, नया लेने की सोच रहे लोग जान लें डिटेल


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget