एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 FE का इंतजार जल्द होगा खत्म, बेहद कम कीमत में मिलेगा Galaxy AI वाला सस्ता प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग की प्रीमियम फोन सीरीज के इस फोन का इंतजार सैमसंग के यूज़र्स पिछले कई महीनों से कर रहे हैं. आइए हम आपको इस फोन की संभावित लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE price in India: सैमसंग अपने यूज़र्स के लिए हमेशा कोई न कोई नया फोन लॉन्च करते रहता है, लेकिन प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बात ही कुछ और होती है. सैमसंग के फैन्स हमेशा सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को खरीदना चाहते हैं, लेकिन उन फोन्स की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि वो खरीद नहीं पाते हैं. सैमसंग अपने फैन्स की इस मजबूरी को समझता है. शायद यही कारण है कि कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में एक ऐसा वेरिएंट भी लॉन्च करती है, जिसकी कीमत कम होती है.

सैमसंग का नया प्रीमियम फोन

सैमसंग प्रीमियम फोन के इस लाइट वेरिएंट के जरिए यूज़र्स को कम कीमत में सैमसंग के प्रीमियम फोन को इस्तेमाल करने का मौका मिल जाता है. सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपनी लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज यानी Samsung Galaxy S24 को लॉन्च किया था. इस सीरीज में कंपनी ने तीन मॉडल्स लॉन्च किए थे. अब कंपनी एक और नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Samsung Galaxy S24 FE है. 

Samsung Galaxy S24 FE सैमसंग के एस24 सीरीज का एक लाइट मॉडल है. फैन्स इस मॉडल के लॉन्च होने का इंतजार पिछले कई महीनों से कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से इस फोन की कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही है और इसी क्रम में सैमसंग के इस अपकमिंग फोन की ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है. हालांकि, अभी तक सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के लॉन्च डेट या टाइमलाइन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 FE को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है. 

इसमें गौर करने वाली बात है कि Samsung Galaxy S23 FE को भी अक्टूबर 2023 में ही लॉन्च किया गया था. ऐसे में उम्मीद है कि सैमसंग अपनी उसी परंपरा को इस साल भी कायम रखेंगे और अक्टूबर 2024 में इस फोन को लॉन्च करेंगे. 

Samsung Galaxy S24 FE के संभावित  फीचर्स

  • इस फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स हो सकते हैं.
  • इस फोन में प्रोसेसर के लिए Exynos 2400 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका पहला कैमरा 50MP, दूसरा 12MP और तीसरा 8MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है.
  • इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
  • फोन में 4565mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

Jio vs Airtel: रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद से, ज्यादा सस्ता प्रीपेड प्लान कौनसी कंपनी दे रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget