एक्सप्लोरर

कैमरा, परफॉरमेंस और बैटरी... जानिए S22 Ultra के मुकाबले कितना बदला S23 Ultra

सैमसंग ने बीते दिन S23 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज के टॉप एंड वैरिएंट यानी सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8th जेनरेशन 2 SOC का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy S23 Ultra vs S22 Ultra: सैमसंग ने बीते दिन S23 सीरीज को ग्लोबली पेश किया. इसके तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जिसमें सैमसंग गैलेक्सी, सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा शामिल है. इस सीरीज का टॉप एंड वैरिएंट बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8th जेनरेशन 2 SOC का सपोर्ट दिया गया है. S23 अल्ट्रा की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होकर 1,55,000 रुपये तक जाती है. सैमसंग ने पिछले साल S22 सीरीज लॉन्च की थी. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ये बताएंगे कि सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के बीच क्या कुछ बदला है. क्या वाकई में कंपनी ने कुछ बड़ा बदलाव किया है या नहीं ये भी जानिए. 

S22 के मुकाबले S23 अल्ट्रा में ये सब नया मिलेगा
दिखने में भले ही सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा, गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की तरह ही लगता हो लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव कंपनी ने किए हैं. डिस्प्ले के लिहाज से S23 अल्ट्रा में कंपनी ने ब्राइटनेस को 1750nits तक बढ़ाया है. मोबाइल की स्क्रीन 6.8 इंच की है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा फर्स्ट जनरेशन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 1 के साथ आया था जबकि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है. यानि स्क्रीन की सेफ्टी को बढ़ाया गया है. सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा लैवंडर, ग्रीन, क्रीम और फैंटम ब्लैक कलर में आता है जबकि S22 अल्ट्रा फैंटम ब्लैक, फैंटम वाइट, ग्रीन और बरगंडी कलर में मौजूद था. 

परफॉरमेंस
सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 SOC के साथ आता है जिसमें आपको 8 GB रैम और 12GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. साथ ही आप इस मॉडल को 256GB, 512GB और 1 TB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं. इसी तरह गैलेक्सी S22 अल्ट्रा स्नैपड्रेगन 8 जनरेशन 1 SOC पर काम करता था जिसमें आपको 8GB रैम और 12GB का इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलता था. साथ ही आप इस मॉडल को 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि नए यानि S23 अल्ट्रा में आपको 128 GB का ऑप्शन नहीं मिलता है. नए प्रोसेसर की वजह से सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा अच्छा सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस यूजर्स को देगा. 

कैमरा
कैमरा के लिहाज से देखें तो सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो 10 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस के साथ आता है जबकि सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो 10 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस मिलते हैं. नए मॉडल में आपको अच्छा कैमरा सपोर्ट मिलता है.

बैटरी
बैटरी के लिहाज से देखें तो दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो वायर्ड और वायरलेस, दोनों ही चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में आपको चार्जर फोन खरीदने पर नहीं मिलता है.

वनप्लस लाने वाला है 2 नए स्मार्टफोन
वनप्लस 7 फरवरी को भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. इसमें वनप्लस 11 5G और वनप्लस 11R शामिल है. दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी और 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. हालांकि कीमत के लिहाज से वनप्लस 11 5G महंगा फोन होगा. 

यह भी पढ़ें:

अगर ChatGPT कभी नौकरी करना चाहे तो गूगल देगा इतना पैकेज... आप भी पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े पैनल लगाने के लिए छत पर नहीं है जगह? 1 kW का सोलर सिस्टम आएगा खूब काम
बड़े पैनल लगाने के लिए छत पर नहीं है जगह? 1 kW का सोलर सिस्टम आएगा खूब काम
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
क्या ऐप से बंद हो सकता है सड़क पर चलता इलेक्ट्रिक रिक्शा? जानें क्या है BAT-BMS का मामला
क्या ऐप से बंद हो सकता है सड़क पर चलता इलेक्ट्रिक रिक्शा? जानें क्या है BAT-BMS का मामला

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget