एक्सप्लोरर

6 हजार रुपये सस्ते हो गए Samsung के ये स्मार्टफोन, मिलता है AI कैमरा फीचर

Samsung Smartphones: कंपनी ने Samsung Galaxy A55 5G और Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन्स की कीमतें घटा दी हैं. हालांकि यह ऑफर सीमित समय तक के लिए है.

Samsung Smartphones: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) के दो स्मार्टफोन्स की कीमतें कम हो गई हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स के बारे में विचार कर सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने Samsung Galaxy A55 5G और Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन्स की कीमतें घटा दी हैं. हालांकि यह ऑफर सीमित समय तक के लिए है.

मिल रही छूट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी A55 5G की खरीद पर आपको 6 हजार रुपये का बैंक कैशबैक मिल जाएगा. वहीं सैमसंग गैलेक्सी A35 5G को खरीदने पर 5 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इतना ही नहीं सैमसंग गैलेक्सी A55 5G पर 6000 रुपये का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है. वहीं गैलेक्सी A35 5G पर 5000 रुपये का अपग्रेड बोनस प्रदान कराया जा रहा है. हालांकि इन दोनों डिस्काउंट में से कोई एक का ही ग्राहक को लाभ मिलेगा.

इन खास फीचर्स से है लैस

सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में बताएं तो सैमसंग गैलेक्सी A55 5G और सैमसंग गैलेक्सी A35 5G में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ के साथ एआई कैमरा फीचर्स दिया हुआ है. इसके अलावा इसमें सैमसंग नॉक्स वॉल्ट, चार ओएस अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल हैं.

स्पेक्स

सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.6 इंच के FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले उपलब्ध कराए हैं. ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं. वहीं गैलेक्सी A55 में इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर दिया हुआ है. ये फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.

दूसरी तरफ Galaxy A35 में कंपनी ने इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर का सपोर्ट प्रदान कराया है. ये स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी A55 में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर उपलब्ध कराया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

वहीं दूसरी तरफ सैमसंग गैलेक्सी A35 में 50MP OIS के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का कैमरा दिया हुआ है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कंपनी ने 13MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया है.

यह भी पढ़ें:

इन यूजर्स को Airtel का तोहफा, फ्री में दे रहा 1.5GB डेटा, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GTA 6 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! इस बार नहीं मिलेगी Disc, जानें क्यों लिया ये फैसला
GTA 6 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! इस बार नहीं मिलेगी Disc, जानें क्यों लिया ये फैसला
अब नहीं होगी आपकी हर ऑनलाइन एक्टिविटी की निगरानी? AI ने निकाला नया रास्ता, जानें पूरी जानकारी
अब नहीं होगी आपकी हर ऑनलाइन एक्टिविटी की निगरानी? AI ने निकाला नया रास्ता, जानें पूरी जानकारी
अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हुआ Google Chrome! 2026 के ये 5 फीचर्स नहीं देखे तो बहुत कुछ मिस कर देंगे
अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हुआ Google Chrome! 2026 के ये 5 फीचर्स नहीं देखे तो बहुत कुछ मिस कर देंगे
हर कोई कर रहा है Transparent Solar Panel की बात, लेकिन क्या Black Panel अब भी है बेस्ट? जानें दोनों में अंतर
हर कोई कर रहा है Transparent Solar Panel की बात, लेकिन क्या Black Panel अब भी है बेस्ट? जानें दोनों में अंतर

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget