एक्सप्लोरर

Samsung Diwali Gift: भारत में Galaxy Ring की प्री-बुकिंग शुरू, Free मिल रहा ₹5000 का टेक प्रोडक्ट

Samsung Galaxy: सैमसंग गैलेक्सी ने भारत में अपनी जादुई अंगूठी यानी गैलेक्सी रिंग की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. आइए हम आपको इस नए रिंग की भारतीय कीमत के बारे में बताते हैं.

Samsung: सैमसंग ने कुछ महीनों पहले एक नई जादुई अंगूठी लॉन्च की थी, जो यूज़र्स की सेहत का पूरा ख्याल रखने में सक्षम बताई गई थी. सैमसंग की इस जादुई अंगूठी का नाम गैलेक्सी रिंग है.

इस सैमसंग गैलेक्सी रिंग को कंपनी ने कुछ महीने पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया था. कई देशों में इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है, लेकिन भारत में इस प्रोडक्ट को लॉन्च नहीं किया गया था. हालांकि, इसके फीचर का पता चल चुका था. 

अब भारत में भी बिकेगी गैलेक्सी रिंग

अब भारतीय यूज़र्स को भी सैमसंग की गैलेक्सी रिंग को खरीदने का मौका मिलने वाला है. इस रिंग को सैमसंग इंडिया ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए पेश कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि कंपनी आने वाले कुछ दिनों में ही गैलेक्सी रिंग को बिक्री के लिए पेश करने वाली है. 

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी रिंग की कीमत के बारे में भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर कंपनी अपने इस हेल्थ फीचर्स वाले एआई रिंग की भारतीय कीमत का भी खुलासा करने वाली है.

कैसे करें गैलेक्सी रिंग की प्री-बुकिंग

यूज़र्स सैमसंग गैलेक्सी रिंग को सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट या चुनिंदा रिटेल स्टोर पर जाकर 1,999 रुपये का टोकन अमाउंट देकर प्री-बुक कर सकते हैं. अगर आप इस रिंग को प्री-बुक करेंगे तो आपको कॉम्पलीमेंट्री के तौर पर वायरलेस चार्जर डुओ दिया जाएगा, जिसकी कीमत करीब 4,999 रुपये है. 

सैमसंग ने इस रिंग को 5 अलग-अलग साइज में पेश किया है. यूज़र्स को इसमें 7.0mm तक चौड़ाई वाली रिंग की साइज ऑप्शन का विकल्प मिल जाएगा. यह गैलेक्सी रिंग काफी हल्का है, क्योंकि इसका वजन सिर्फ 2.3 ग्राम है. यह एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, जिससे यूज़र्स को इसे अपनी अंगुलियों में पहनने में काफी कंफर्टेबल महसूस होगा. 

खास स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

यह IP68 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आता है. इसका मतलब है कि आप इसे पहनकर पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यह पानी में खराब नहीं होगी. इसके अलावा इसमें 10ATM फीचर भी है, जिसका मतलब है कि यह 100 मीटर गहरे पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगी.

सैमसंग ने इस रिंग कुछ खास एआई फीचर्स को भी शामिल किया है, जो गैलेक्सी एआई फीचर्स की मदद से काम करते हैं. यह रिंग एडवांस हेल्थ फीचर्स और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है. हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी ट्रैकिंग शामिल हैं.

इंटेलिजेंट नोटिफिकेशन सिस्टम से लैस, यह रिंग आपके फोन से कनेक्ट होकर मैसेज और कॉल अलर्ट्स देती है. कुल मिलाकर, कंपनी का दावा है कि यह रिंग यूज़र्स की हेल्थ का चौतरफा ध्यान रखने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max का धांसू इवेंट शुरू, फ्री में मिल रहे ये 8 स्पेशल गेमिंग आइटम्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget