एक्सप्लोरर

WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए आया मैसेज? सावधान हो जाएं, रूसी हैकर्स बना रहे लोगों को निशाना

अगर आपके पास किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से WhatsApp ग्रुप में शामिल होने का मैसेज आता है तो सावधान हो जाएं. रूसी हैकर्स इस तरीके से लोगों को निशाना बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं.

अगर आपको किसी अनजान व्यक्ति ने WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए इनवाइट किया है तो सावधान हो जाएं. रूस के हैकर्स इस तरीके से लोगों को निशाना बनाने की कोशिश में लगे हुए है. Microsoft की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, रूस का हैकर्स ग्रुप Callisto, जिसे Star Blizzard नाम से भी जाना जाता है, वह लोगों के ऑनलाइन अकाउंट की एक्सेस लेने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहा है. एक बार अकाउंट की एक्सेस जाने पर लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

इस तरीके से लोगों को फंसा रहे हैकर्स

हैकर्स का यह ग्रुप रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस से जुड़ा हुआ है. ये हैकर्स पहले कोई अधिकारी या नेता बनकर लोगों से संपर्क करते हैं और उनका विश्वास हासिल करते हैं. एक बार भरोसा कायम होने पर ये एक फिशिंग ईमेल भेजते हैं. इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोग एक ऐसी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, जो हैकर्स चला रहे होते हैं और यहां उनके पासवर्ड चुरा लिए जाते हैं. अब यह ग्रुप लोगों के WhatsApp अकाउंट्स को निशाना बनाने की फिराक में है.

QR कोड का ले रहे सहारा

हैकर्स QR कोड के जरिये लोगों के अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. ईमेल में एक QR कोड दिया होता है. हैकर्स इसे स्कैन कर लोगों को WhatsApp अकाउंट ओपन करने के लिए कहते हैं, लेकिन असल में वह यूजर्स के मैसेज तक पहुंचने का एक जरिया है. ऐसा करते ही यूजर्स की मैसेज का पूरा एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है.

WhatsApp ने भी यूजर्स को किया आगाह

WhatsApp ने भी हैकिंग के इस प्रयास को लेकर यूजर्स को चेतावनी दी है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हमेशा WhatsApp की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपना अकाउंट लिंक करें. इसके अलावा कभी भी किसी भी अनजान व्यक्ति की तरफ से भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें.

ये भी पढ़ें-

इस देश में फिर से शुरू हुई TikTok की सर्विस, इस वजह से लगा था बैन, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget