एक्सप्लोरर

रिलायंस जियोमीट वीडियो कॉलिंग एप हुआ लॉन्च, इस तरह से करता है काम

रिलायंस जियो ने जियोमीट वीडियो कॉलिंग एप लॉन्च हुआ है. यह एप भारतीय यूजर्स के लिए है. यह एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर काम करेगा. यहां हम इसे डाउनलोड और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं.

वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही की रिपोर्ट में रिलायंस जियो ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए जियोमीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिग एप्लिकेशन लॉन्च करने की घोषणा की है. यह कोई नया प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि 2018 से चलन में है. हालांकि अभी के दौर में देखा जाए तो घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) वालों के लिए माइक्रोसोफ्ट, गूगल और फेसबुक जैसी संस्थाएं अपनी वीडियो कॉलिंग एप में सुधार कर रही है. रिलायंस जियो भी इसी दिशा में काम कर रहा है. जियोमीट वीडियो कॉलिंग अन्य वीडियो कॉलिंग एप की तरह ही काम करेगी और यह एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज और मैकॉस ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है. यहां हम आपको बता हैं कि जियोमीट तीन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऑपेरिटंग सिस्टम- एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज पर कैसे शुरू होगा. एंड्रॉयड और आईओएस परः स्टेप1: एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से जियोमीट एप डाउनलोड करें. स्टेप 2: अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड से लो- इन करें, गेस्ट या ओटीपी के माध्यम से भी लोग-इन कर सकते हैं. स्टेप 3: जब आप एक गेस्ट के तौर पर टैप करते हैं, तब एप आपसे उपयोगकर्ता का नाम और मीटिंग आईडी पता (यूआरएल) मांगेगा. स्टेप 4: जब आप आई-पासवर्ड या ओटीपी लॉग-इन करेंगे, तो आपको जियोमीट प्लेफॉर्म पर पहले से ही मौजूद कॉन्टैक्ट और अन्य कॉन्टैक्ट दिखेंगे जिन्हें आप इन्वाइट कर सकते हैं. विंडोज़ परः स्टेप 1: https://jiomeet.jio.com/home वेबसाइट पर जाएं स्टेप 2: नीचे स्क्रॉल करें और डाउनलोड करने के लिए विंडोज वर्जन पर क्लिक करें. स्टेप 3: आपको विंडोज डाउनलोड पृष्ठ पर नेविगेट किया जाएगा जहां से आप .exe फ़ाइल प्राप्त कर सकते हैं. स्टेप 4: एक बार डाउनलोड होने के बाद, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया से गुजरें. एक शॉर्टकट डेस्कटॉप पर दिखाई देगा. स्टेप 5: एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए अपने ईमेल आईडी या पासवर्ड या ओटीपी का उपयोग करके साइन-इन करें. स्टेप 6: यदि ओटीपी लॉगिन का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके पास अपने स्मार्टफोन में एप्लिकेशन इंस्टॉल और सेटअप होना चाहिए. गेस्ट के रूप में एक मीटिंग में शामिल होने का विकल्प भी है, ऐसी स्थिति में आपको मीटिंग आईडी यूआरएल दर्ज करनी होगी. और इसी के साथ आप जान पाएंगे कि रिलायंस जियोमीट के साथ वीडियो कॉलिंग करना कितना आसान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget