एक्सप्लोरर

Reliance AGM 2021: फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर 15 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेगी रिलायंस, जानें मुकेश अंबानी के 10 बड़े फैसले

Reliance की AGM 2021 कल जामनगर से वर्चुअली आयोजित की गई, जिसमें कंपनी के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने सस्ते 5G स्मार्टफोन से लेकर 5G नेटवर्क तक का ऐलान किया. साथ उन्होंने ये भी बताया कि कंपनी टेक्नोलॉजी की दुनिया में कितना इन्वेस्ट करेगी.

रिलायंस इंडस्ट्री की कल आयोजति हुई 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की. इसमें सस्ते जियो 5जी फोन से लेकर 5G नेटवर्क, रिटेल सेक्टर और ग्रीन एनर्जी समेत कई ऐलान किए गए. अंबानी ने कहा कि इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर यानी 10 सितंबर को सबसे सस्ता 5G लॉन्च किया जाएगा, जिसे कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर बनाया है. टेक्नोलॉजी को लेकर मुकेश अंबानी क्या-क्या फैसले लिए हैं आइए जानते हैं.  

सबसे सस्ता फोन
रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने कहा JIOPHONE NEXT 5G फोन Jio और Google द्वारा बनाया गया Android OS के एक ऑप्टिमाइज्ड वर्जन द्वारा संचालित है. यह अल्ट्रा-किफायती है और एडवांस फीचर्स से लैस है. यह गणेश चतुर्थी, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा जैसा कि आप Jio से उम्मीद करते आए हैं, यह मेरा वादा है कि JIO PHONE Next न केवल भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर सबसे किफायती स्मार्टफोन में से एक होगा.

5G नेटवर्क
मुकेश अंबानी ने कहा कि  हम 5G इको सिस्टम विकसित करने और 5G उपकरणों की एक सीरीज विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं. जियो न सिर्फ भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5G युक्त भी कर रहा है. जियो डाटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है. रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है. पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है.

1GBPS की स्पीड
रिलायंस के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने कहा कि देश में 5G नेटवर्क के लिए हम तैयार है. हम देश में सबसे पहले 5G सर्विस देंगे. इसकी ट्रायल में 1GBPS की स्पीड मिली है. इसके लिए गूगल क्लाउड और जियो में पार्टनरशिप हुई है. 

सबसे ज्यादा पूंजी जुटाई
मुकेश अंबानी ने कहा कि RIL ने एक साल में सबसे ज्यादा पूंजी जुटाई है. उन्होंने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है. भारत में रिलायंस जियो यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 

Jio दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
एजीएम 2021 में अंबानी ने कहा कि कोरोनाकाल के बावजूद रिलायंस जियो ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि चीनी कंपनी को छोड़कर जियो पहली ऐसी कंपनी बनी है जिसके किसी एक देश में 40 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इस वजह से रिलायंस जियो आज दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी मोबाइल डाटा हैंडल करने वाली कंपनी बन गई है.

रिटेल सेक्टर
RIL चेयरमैन अंबानी ने कहा कि आठ में से एक भारतीय रिलांयस रिटेल से शॉपिंग करते हैं. रिलांयस रिटेल का सबसे तेजी के साथ कारोबार बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पिछले साल 1500 नए स्टोर खोले गए. Apparel Biz में 1 साल में 18 करोड़ यूनिक बिके. कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स में स्थिति मजबूत हुई.

JioMart
रिलायंस का प्लान है अगले तीन साल में उसके ई-कॉमर्स वेंचर JioMart पर एक करोड़ से ज्यादा मर्चेंट पार्टनर्स जुड़ें. साथ ही रिलायंस रिटेल इस साल अपने स्टोर्स की संख्या भी कई गुना बढ़ाएगी.

मिलेंगी 10 लाख नौकरियां
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि रिटेल सेक्टर में रिलांयस अगले तीन साल में करीब 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में रिलायंस रिटेल ने 65000 नए जॉब पैदा किए हैं और इसके स्टाफ की संख्या बढ़कर अब दो लाख से भी ज्यादा हो गई है.

15000 करोड़ का होगा इन्वेस्टमेंट
AGM 2021 के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस वैल्यू चेन पार्टनरशिप और फ्यूचर टेक्नोलॉजीज पर 15,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी.

ग्रीन एनर्जी
मुकेश अंबानी ने बताया कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर में रिलायंस 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. अगले 10 सालों में कंपनी 100 गीगा वाट सोलर एनर्जी के प्रोडक्शन का टार्गेट लेकर चल रही है. इसके लिए गुजरात के जामनगर में धीरूभाई ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स की शुरुआत की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Reliance AGM 2021: रिलायंस 5G सेवा शुरू करने के लिए तैयार, Google और JIO टीम ने डेवलप किया ‘Jio Phone Next’ स्मार्टफोन

Reliance AGM 2021: रिलायंस जियो को लेकर क्या कुछ बोले मुकेश अंबानी, जानें उनकी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget