एक्सप्लोरर

'IIT टैग से नहीं, टैलेंट से मिलती है पहचान', लंदन में बसे टेक प्रोफेशनल के सोशल मीडिया पर बयान से मचा बवाल

लंदन में रहने वाले टेक एक्सपर्ट कुणाल कुशवाहा ने कहा कि विदेशों में IIT टैग की वैल्यू नहीं होती, वहां आपकी स्किल्स और प्रोजेक्ट्स ज्यादा मायने रखते हैं.

IIT यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को भारत में सबसे बड़ा और सम्मानित इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है. लाखों छात्र हर साल इस सपने को लेकर मेहनत करते हैं कि वो IIT में एडमिशन पा सकें, क्योंकि यहां से पढ़ने वाले छात्रों को बड़े-बड़े पैकेज और इंटरनेशनल जॉब्स मिलती हैं.

लेकिन हाल ही में लंदन में रहने वाले टेक प्रोफेशनल कुणाल कुशवाहा ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

क्या कहा कुणाल ने?

कुणाल ने X (पहले ट्विटर) पर बताया कि उन्हें एक मैसेज आया, जिसमें सामने वाले ने लिखा, "मैं IIT का एलुमनाई हूं" और एक AI जॉब के लिए रेफरल मांगा. इस पर कुणाल ने लिखा कि सिर्फ कॉलेज का नाम बताना काफी नहीं होता, असली पहचान आपके काम, प्रोजेक्ट्स और पैशन से होती है.

उन्होंने कहा, 'मैं लंदन में रहता हूं, दुनिया घूम चुका हूं, कई कंपनियों में मेरे दोस्त हैं. सच कहूं तो भारत के बाहर कोई IIT टैग की खास परवाह नहीं करता. अगर आप सिर्फ कॉलेज के नाम पर भरोसा कर रहे हैं, तो हो सकता है आपको निराशा हाथ लगे.'

उन्होंने आगे कहा, 'जो चीज सच में फर्क डालती है वो है, आपने क्या बनाया है, क्या सीखा है, आपने कौन सी दिक्कतें हल की हैं और आपमें इस फील्ड को लेकर कितना जुनून है.'


IIT टैग से नहीं, टैलेंट से मिलती है पहचान', लंदन में बसे टेक प्रोफेशनल के सोशल मीडिया पर बयान से मचा बवाल

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

कुणाल की इस पोस्ट पर इंटरनेट पर खूब रिएक्शन आने लगे. कुछ लोगों ने कुणाल की बात को गलत बताया. एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'कुणाल कुशवाहा, B.Tech CSE, IIT रोहिणी!', एक और ने चुटकी ली – 'IIT ढोलकपुर से हूं, कोई चांस है?'

कई लोगों का कहना है कि IIT का नाम आज भी विदेशों में खासकर अमेरिका के सिलिकॉन वैली में काफी सम्मान के साथ देखा जाता है. एक ने लिखा, "शायद लंदन में ना हो, लेकिन सिलिकॉन वैली में IIT बॉम्बे का टैग आज भी गेम चेंजर है."

वहीं कई लोगों ने कुणाल की बात का समर्थन भी किया. एक यूजर ने लिखा, "अगर आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि 6 साल पहले की एक एंट्रेंस एग्जाम है, तो आपको कुछ और सीखने और दिखाने की जरूरत है."

एक और यूजर ने कहते हैं, 'जब आप रेफरल मांगते हैं, तो अपने काम की बातें करें, अपने प्रोजेक्ट्स बताएं. सिर्फ कॉलेज का नाम लेने से कुछ नहीं होता.'

दो हिस्सों में बंटी सोशल मीडिया

कुणाल कुशवाहा की इस पोस्ट ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. एक तरफ वो लोग हैं जो आज भी IIT टैग को बहुत बड़ा मानते हैं, और दूसरी तरफ वो लोग जो मानते हैं कि असली पहचान आपकी स्किल्स और प्रोजेक्ट्स से होती है.

सच तो ये है कि किसी भी जॉब में अब सिर्फ कॉलेज का नाम काफी नहीं है. अगर आप सच में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अपने काम से खुद को साबित करना ही पड़ेगा, चाहे आप IIT से हों या कहीं और से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget