एक्सप्लोरर

भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा Realme Pad 2 का वाई-फाई वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स

Realme Pad: रियलमी अपने एक पुराने टैबलेट का वाईफाई मॉडल इंडिया में लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमत एलटीई मॉडल से कम हो सकती है. आइए हम आपको इस टैबलेट के फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Realme: रियलमी अपने एक पुराने टैबलेट का नया वेरिएंट इंडिया में लॉन्च करने वाली है. रियलमी के इस टैबलेट का नाम Realme Pad 2 है, जिसे कंपनी ने पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था, लेकिन तब कंपनी ने इस फोन का LTE कनेक्टिविटी वेरिएंट लॉन्च किया था. अब कंपनी इस टैबलेट का वाई-फाई वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. 

रियलमी का नया टैबलेट

रियलमी पैड 2 वाई-फाई वेरिएंट के फीचर्स वैसे ही होंगे जैसे एलटीई वेरिएंट का है. यह टैबलेट ग्रे और ग्रीन कलर के ऑप्शन में आएगा. रियलमी के इस टैबलेट को कंपनी 15 अप्रैल को लॉन्ट करने जा रही है. आपको बता दें कि इसी दिन रियलमी अपनी नई पी सीरीज के स्मार्टफोन्स भी लॉन्च करने जा रही है. इस नई सीरीज के तहत कंपनी Realme P1 और Realme P1 Pro को लॉन्च करेगी, और उसी इवेंट में कंपनी Realme Pad 2 का वाई-फाई वेरिएंट भी लॉन्च करने वाली है. 

इस टैबलेट का एलटीई वेरिएंट 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है, जिसमें यूज़र्स को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है. इस टैब का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने वाईफाई वेरिएंट वाले टैबलेट की कीमत एलटीई वेरिएंट से कम रखेगी.

टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: इस टैब में 11.52 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.  

प्रोसेसर: इस टैब में प्रोसेसर के लिए MediaTek Helio G99 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU के साथ आता है.

कैमरा: इस टैब के पिछले हिस्से में 8MP का एक कैमरा दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैबलेट में 5MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी: इसमें 8,360mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.

ऑडियो: इसमें क्वॉड-स्पीकर सेटअप, डॉल्बी अटम्स, हाई-रेज़ ऑडियो सर्टिफिकेशन, टाइप-सी हेडफोन पोर्ट दिए गए हैं.

मेमोरी: इसमें 6GB/8GB LPDDR4X RAM दिया गया है, जो 8GB तक के डायनमिक रैम सपोर्ट के साथ आता है.

स्टोरेज: इसमें स्टोरेज के लिए 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है, जो माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है.

सॉफ्टवेयर: यह टैबलेट Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर रन करता है.

इस टैबलेट का वजन 518 ग्राम है और इसमें कंपनी ने ब्लूटूथ जैसे कई खास फीचर्स भी दिए हैं. अब देखना होगा कि कंपनी इस टैबलेट के वाईफाई वेरिएंट को कब लॉन्च करती है.

यह भी पढ़ें:

Truecaller ने लॉन्च किया वेब वर्ज़न, लैपटॉप पर भी सर्च कर पाएंगे नंबर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget