एक्सप्लोरर

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल्स हैक: सभी वीडियो डिलीट, नाम बदलकर रखा ‘Tesla’

Ranveer Allahbadia YouTube channels hacked: भारत के लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल्स हैक हो गए हैं. हैकर्स ने उनके चैनल्स के नाम बदल दिए हैं और सभी वीडियोज़ को डिलीट कर दिया है.

YouTuber Ranveer Allahbadia: भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का यूट्यूब चैनल पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है. उनके दो यूट्यूब चैनल्स हैक हो गए हैं. रणवीर भारत के एक जाने-माने और लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जो अपने पॉडकास्ट पर बॉलीवुड, स्पॉर्ट्स, पॉलिटिकल और अन्य क्षेत्रों के सेलिब्रिटीज़ का इंटरव्यू लेते हैं. उनके दो प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल हैं, एक उनका अपने नाम से हैं और दूसरे का नाम BeerBiceps है. 

रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल्स हैक

रणवीर के दोनों यूट्यूब चैनल पर साइबर अटैक हुआ है. हैकर्स ने उनके दोनों यूट्यूब चैनल्स को हैक कर लिया है और उनके नाम भी बदल दिए हैं. हैकर्स ने उनके लोकप्रिय चैनल BeerBiceps का नाम बदलकर "@Elon.trump.tesla_live2024" रख दिया, जबकि उनके व्यक्तिगत चैनल का नाम "@Tesla.event.trump_2024" कर दिया गया है. हैकर्स ने रणवीर को इन दोनों चैनल्स पर मौजूद सभी यूट्यूब वीडियोज़ को डिलीट करके डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के पुराने इवेंट्स की वीडियो लगा दी है.

पीएम मोदी ने दिया था रिवॉर्ड

रणवीर ने 22 साल की उम्र में अपने पहले YouTube चैनल, BeerBiceps से अपनी कंटेंट क्रिएशन जर्नी की शुरुआत की थी. आज उनके पास करीब 7 यूट्यूब चैनल्स हैं, जिनके कुल मिलाकर लगभग 12 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इसी साल 8 मार्च को पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था.

कैसे होती है हैकिंग?

हैकर्स ने एक लाइव स्ट्रीम में QR कोड दिखाकर लोगों से elonweb.net पर बिटकॉइन या इथेरियम भेजने के लिए कहा. यह पहली बार नहीं है जब किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या संस्था के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं. पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां हैकर्स ने मशहूर हस्तियों के अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए लिंक साझा किए हैं. यह एक पुरानी विधि है, जिसका इस्तेमाल लोगों को फंसाने के लिए किया जाता है.

रणवीर ने यूट्यूब से किया संपर्क

रणवीर और उनकी टीम इस हमले से हैरान है और वे यूट्यूब से संपर्क कर रहे हैं ताकि उनके चैनल्स को जल्द से जल्द पुनर्स्थापित किया जा सके. YouTube ने पहले उनके चैनल्स को हटाते हुए एक संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि यह नीति उल्लंघन के कारण हुआ. वर्तमान में भारतीय YouTube चैनलों पर हो रहे साइबर हमले चिंता का विषय बन गए हैं, और रणवीर के चैनल्स के हैक होने से साइबर सुरक्षा की आवश्यकता और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा में सुधार के महत्व को फिर से उजागर किया है.

यह भी पढ़ें;

Flipkat BBD 2024 प्लस मेंबर्स के लिए हुई शुरू, ₹20,000 में इन 3 फोन पर मिल रही बेस्ट डील्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget